मुंबई. बी टाउन की हॉट, बोल्ड और खूबसूरत बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा (Dia Mirza) और उनके पति साहिल सांघा (Sahil Sangha) ने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला लिया है। जिसके बाद से वह सुर्खियों में छा गई हैं। इसके अलावा वह अपनी खूबसूरती और फिटनेस के कारण हमेशा चर्चा का विषय बनी रहती है। दीया के फैशन सेंस काबिल-ए-तारिफ है। वह कही न कही खूबसूरत लुक में नजर आ जाती हैं।
Related Stories
दीया मिर्जा बड़े पर्दे से तो कोसों दूर है लेकिन अपने स्टाइलिश अंदाज के कारण सुर्खियों में बनी रहती हैं। सिंपल मेकअप के साथ स्टाइलिश आउटफिट्स में वह बड़ी से बड़ी एक्ट्रेस को टक्कर देती हुई नजर आती हैं।

बीते बुधवार को ही वह काफी स्टाइलिश और हट लुक में नजर आईं थीं। एक अवार्ड शो के दौरान उन्होंने ब्लू और सिल्वर कलर का डीपनेक गाउन पहना था। इस लुक के साथ दिया ने लाइट मेकअप और न्यूड लिपस्टिक के साथ मेसी हेयरस्टाइल रखी हुई थी।
दीया मिर्जा और साहिल संघा के रास्ते हुए अलग , 11 साल का साथ टूटा

ऐसा नहीं है कि दीया सिर्फ वेस्टर्न आउटफिट्स में ही खूबसूरत नजर आती हैं बल्कि ट्रेडिशनल लुक में भी उनकी खूबसूरती और निखर कर बाहर आती है। खुद ही तस्वीर देखें।

इस लुक में दीया ने खूबसूरत लहंगा पहना हुआ है। जिसके साथ थोड़ा हैवी नेकलेस और मैचिंग ईयररिंग्स पहना है। जो उनकी खूबसूरती में चार-चांद लगा रहे हैं।

दिया मिर्जा अपने मासूम से चेहरे के कारण हर किसी के दिलों में राज़ करती है। अब इस तस्वीर को देख लें। वह स्टाइलिश साड़ी में भी मिनिमल मेकअप में कितनी खूबसूरत नजर आ रही हैं।

दीया अपनी सिंपल अदाओं से हर किसी को घायल कर देती हैं। इस व्हाइट कलर के डिजाइनर गाउन में वह काफी खूबसूरत लग रही हैं।

दीया मिर्जा इस ऑफ शोल्डर गाउन में वाकई खूबसूरत लग रही हैं। जिन्हें देखकर इस बात का आप अंदाजा नहीं लगा सकते है कि उनकी उम्र क्या हैं।

दीया मिर्जा की शादी की बात करें तो उन्होंने शादी के 5 साल बाद अलग होने का निर्णय लिया है। दोनों करीब 11 साल तक एक दूसरे को डेट कर रहे थे। जिसके बाद दोनों शादी के बंधन में बंधे।

दीया ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर अलग होने की जानकारी दी है। दीया ने लिखा- 11 सालों तक एक साथ जिंदगी बिताने के बाद अब हमने आपसी समझ से अलग होने का फैसला लिया है। हम हमेशा दोस्त रहेंगे और हमेशा एक-दूसरे के साथ खड़े रहेंगे। बेशक हमारी जिंदगी हमे अलग रास्तों पर लेकर जा रही है मगर जो रिश्ता हमने शेयर किया है उसके लिए हमेशा ग्रेटफुल रहेंगे। हम अपने परिवार और सभी दोस्तों का शुक्रिया करते हैं जिन्होंने हमे प्यार दिया और समझा। साथ ही मीडिया के सपोर्ट के लिए और सभी से रिक्वेस्ट करते हैं कि हमे इस समय प्राइवेसी दें। हम इस बात पर कोई कमेंट करना नहीं चाहते हैं।

दीया के वर्कफ्रंट की बात करें तो आखिरी बात मोहित रैना के साथ वेब सीरिज 'काफिर' में नजर आीं थीं।