1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. करीना कपूर साड़ी में नजर आईं हॉट, बोल्ड तस्वीरें देख यूजर्स ने कहा- तुम्हारा कोई हक नहीं है..

करीना कपूर साड़ी में नजर आईं हॉट, बोल्ड तस्वीरें देख यूजर्स ने कहा- तुम्हारा कोई हक नहीं है..

 Written By: Shivani Singh @lastshivani
 Published : Jul 31, 2019 03:05 pm IST,  Updated : Jul 31, 2019 03:29 pm IST

अभी तक करीना इंडो या फिर क्लासी लुक में नजर आईं है लेकिन रियलिटी शो में उनका यह अंदाज देखकर हर किसी के दिल तेजी से धड़कने लगेंगे।

Kareena kapoor- India TV Hindi
Kareena kapoor

इन दिनों करीना कपूर अपनी फैमिली के साथ लंदन में हॉलिडे एंजॉय कर रही हैं लेकिन बीच-बीच में वह रियलिटी शो डांस इंडिया डांस की शूटिंग के लिए मुंबई आ जाती है। शूट करते ही वह वापस लौट जाती है। ऐसे ही एक बार फिर करीना मुंबई आईं है। वहीं शूट की कुछ तस्वीरें सामने आईं है। जिसमें करीना साड़ी लुक में काफी बोल्ड नजर आ रही हैं। इस कलर्ड साड़ी में वह एक दम बिंदास नजर आ रही हैं।

अभी तक करीना इंडो या फिर क्लासी लुक में नजर आईं है लेकिन रियलिटी शो में उनका यह अंदाज देखकर हर किसी के दिल तेजी से धड़कने लगेंगे। करीना कपूर के लुक की बात करें तो उन्होंने फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की डिजाइनर साड़ी पहनी हुई है। पिंक कलर की शाइनिंग साड़ी के साथ डीप नेक ब्लाउज पहना हुआ था।

कियारा आडवाणी का फेवरेट कलर हैं व्हाइट, इन ग्लैमरस लुक्स से उन्होंने सोशल मीडिया में फैला दी थी सनसनी

करीना के मेकअप की बात करें तो उन्होंने मिनिमल मेकअप के साथ न्यूड लिपस्टिक के साथ ज्वैलरी के नाम में डायमंड का खूबसूरत नेकपीस पहना हुआ था। वहीं हेयरस्टाइल में मेसी ओपन हेयर किया हुआ था।

एक बार फिर मलाइका-अमृता अरोड़ा की ये स्टाइलिश तस्वीरें सोशल मीडिया में हुई वायरल, लोगों ने किए ऐसे-ऐसे कमेंट्स

इस लुक को देखकर हर कई दीवाना हो जा रहा है। यह तस्वीरें सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही हैं। एक यूजर ने कमेंट किया-तुम्हारा कोई हक नहीं है कि तुम उतनी सुंदर लगो।

वहीं एक यूजर ने कहा कि हमेशा की तरह खूबसूरत। वहीं एक यूजर ने लिखा कि मुझे आपकी आंखे पसंद है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना अंग्रेजी मीडियम की शूटिंग पूरी कर चुकी है। इस फिल्म में इरफान खान नजर आने वाले है। यह फिल्म साल 2017 में आईं हिंदी मीडियम का सीक्वल है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल