1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'दिल बेचारा' एक्ट्रेस संजना सांघी की नई फिल्म का ऐलान, आदित्य रॉय कपूर के साथ आएंगी नज़र

'दिल बेचारा' एक्ट्रेस संजना सांघी की नई फिल्म का ऐलान, आदित्य रॉय कपूर के साथ आएंगी नज़र

 Published : Nov 23, 2020 10:32 am IST,  Updated : Nov 23, 2020 10:39 am IST

संजना सांघी ने 'दिल बेचारा' फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा था।

sanjana snghi aditya roy kapur- India TV Hindi
संजना सांघी और आदित्य रॉय कपूर एक साथ नज़र आएंगे Image Source : INSTAGRAM

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली एक्ट्रेस संजना सांघी की नई फिल्म का ऐलान हो गया है। वो 'ओम: द बैटल विदिन' में आदित्य रॉय कपूर के साथ नज़र आएंगी। इस मूवी को कपिल वर्मा डायरेक्ट करेंगे। 

फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा- "संजना सांघी को आदित्य रॉय कपूर के अपोजिट साइन किया गया है.. ओम: द बैटल विदिन में.. डायरेक्टर कपिल वर्मा.. ज़ी स्टूडियोज, अहमद खान और शायरा खान द्वारा निर्मित।"

दिल बेचारा': 'द फॉल्ट इन अवर स्टार्स' के लेखक ने की संजना सांघी की तारीफ, सुशांत की आखिरी फिल्म के लिए कही ये बात

इस फिल्म की शूटिंग भारत के तीन शहरों में होगी। साथ ही एक इंटरनेशनल शूट भी होगा। 

बता दें कि संजना ने 'दिल बेचारा' मूवी से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म को कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने निर्देशित किया है, जिनका यह निर्देशकीय डेब्यू है। सुशांत आखिरी बार इसी फिल्म में नज़र आए थे। 14 जून 2020 को बांद्रा स्थित फ्लैट पर उनका शव मिला था। देश की तीन बड़ी एजेंसियां उनकी मौत की जांच कर रही है। 

  

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन