1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कैंसर ट्रीटमेंट के लिए कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती हुए संजय दत्त, कहा- मेरे लिए प्रार्थना करना

कैंसर ट्रीटमेंट के लिए कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती हुए संजय दत्त, कहा- मेरे लिए प्रार्थना करना

 Written By: Joyeeta Mitra Suvarna
 Published : Aug 18, 2020 10:02 pm IST,  Updated : Aug 18, 2020 10:37 pm IST

संजय के साथ पत्नी मान्यता दत्त, बहन नम्रता दत्त, प्रिया दत्त, प्रिया के पति ओवन मौजूद थे।

कैंसर ट्रीटमेंट के...- India TV Hindi
कैंसर ट्रीटमेंट के लिए कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती हुए संजय दत्त Image Source : YOGEN SHAH

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त कैंसर के इलाज के लिए आज मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती हो गए। इस दौरान संजय दत्त के साथ उनका परिवार भी मौजूद था। शाम 6 बजे संजय अपने घर से निकले और अस्पताल पहुंचे। संजय के साथ पत्नी मान्यता दत्त, बहन नम्रता दत्त, प्रिया दत्त, प्रिया के पति ओवन मौजूद थे। संजय दत्त की तस्वीरें क्लिक करने आए फोटोग्राफर्स से एक्टर ने कहा- मेरे लिए प्रार्थना करना।

sanjay dutt
Image Source : YOGEN SHAHकैंसर ट्रीटमेंट के लिए कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती हुए संजय दत्त

sanjay dutt
Image Source : YOGEN SHAHकोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती हुए संजय दत्त

sanjay dutt, camcer treatment
Image Source : YOGEN SHAHकोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती हुए संजय दत्त

हाल ही में संजय दत्त को कैंसर होने की बात पता चली। उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी जिसके बाद उन्होंने कोरोना टेस्ट कराया, जो निगेटिव आया। जब दूसरी रिपोर्ट आई तो पता चला कि उन्हें एडवांस लेवल का कैंसर है। संजय दत्त विदेश में इलाज नहीं करवाना चाहते थे वो मुंबई में ही इलाज कराकर जल्द ठीक होना चाहते हैं और अपना काम शुरू करना चाहते हैं।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन