1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. साईं बाबा के दरबार में दर्शन करने पहुंचे संजू बाबा

साईं बाबा के दरबार में दर्शन करने पहुंचे संजू बाबा

 Published : Feb 07, 2020 05:59 pm IST,  Updated : Feb 07, 2020 05:59 pm IST

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त साईं बाबा के दरबार में दर्शन के लिए पहुंचे। 

साईं बाबा के दरबार में...- India TV Hindi
साईं बाबा के दरबार में दर्शन करने पहुंचे संजू बाबा

बॉलीवुड के संजू बाबा महाराष्ट्र के शिरडी के साईं बाबा के दरबार में दर्शन करने पहुंचे। संजय दत्त ने मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की और बाबा से आशीर्वाद मांगा।

सफेद रंग के कुर्ते पैजामे में संजय दत्त शिरडी के साईं बाबा के मंदिर पहुंचे। जब लोगों को पता चला कि संजू बाबा आ रहे हैं तो वहां भीड़ लग गई। उनकी एक झलक पाने के लिए पब्लिक बड़ी संख्या में पहुंच गई। बड़ी मुश्किल से एक्टर मंदिर से वापस अपनी कार तक पहुंच पाए। शिरडी के साईं संस्थान ट्रस्ट के सीईओ दीपक मुगलकर ने संजय दत्त को शॉल और साईं बाबा की मूर्ति गिफ्ट की। संजय दत्त ने सोशल मीडिया पर भी अपनी तस्वीर शेयर की है जिसमें वो साईं बाबा से आशीर्वाद लेते दिख रहे हैं। 

काम की बात करें तो संजू बाबा साल 1991 की अपनी हिट फिल्म सड़क के सीक्वल में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में आलिया भट्ट और पूजा भट्ट भी नजर आएंगी।  इस फिल्म के साथ महेश भट्ट 20 साल बाद निर्देशक के तौर पर वापसी करने जा रहे हैं। सड़क 2 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

इसके अलावा संजय दत्त अजय देवगन की फिल्म भुज- द प्राइड ऑफ इंडिया में भी अहम किरदार निभाते दिखेंगे। यह फिल्म 14 अगस्त को रिलीज होगी। संजय आखिरी बार आशुतोष गोवरिकर की फिल्म पानीपत में नजर आए थे। 

पढ़िए फिल्म शिकारा का रिव्यू

यहां पढ़िए मलंग का मूवी रिव्यू

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन