1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जिस चीज के लिए संजय दत्त ने रोका फिर वही काम करने लगी उनकी बेटी त्रिशाला !

जिस चीज के लिए संजय दत्त ने रोका फिर वही काम करने लगी उनकी बेटी त्रिशाला !

 Published : Oct 21, 2017 02:43 pm IST,  Updated : Oct 21, 2017 02:44 pm IST

ऐसा पहली बार नहीं है जब त्रिशाला ने अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर डाली हैं लेकिन इस बार वजह कुछ ऐसी है कि तस्वीरों को लेकर वो चर्चा में आ गई हैं।

sanjay dutt trishala dutt- India TV Hindi
sanjay dutt trishala dutt

नई दिल्ली: संजय दत्त की बड़ी बेटी त्रिशाला इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है। त्रिशाला ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जो खूब वायरल हो रही हैं। ऐसा पहली बार नहीं है जब त्रिशाला ने अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर डाली हैं लेकिन इस बार वजह कुछ ऐसी है कि तस्वीरों को लेकर वो चर्चा में आ गई हैं। दरअसल संजय दत्त नहीं चाहते कि त्रिशाला इस तरह की तस्वीरें सोशल मीडिया में डाले, वो नहीं चाहते बेटी को लेकर इस तरह की गपशप हो, मगर फिर भी त्रिशाला ने ये तस्वीरें डाली हैं। संजय दत्त बेटी को लो-प्रोफाइल रहने की हिदायत दी थी। इतना ही नहीं संजय ने यह भी कहा था कि मेरे बच्चे फिल्मों में आने की बात कहेंगे तो उनकी टांगे तोड़ दूंगा। लेकिन लगता है संजय की बेटी त्रिशाला पापा के मना करने से मानने वाली नहीं है। तस्वीरें देखकर तो यही लगता है।

बता दें, त्रिशाला संजय दत्त और उनकी पहली पत्नी ऋचा की बेटी है। संजय और ऋचा ने साल 1987 में शादी की थी। 1988 में त्रिशाला पैदा हुईं। मगर साल 1996 में ऋचा की ब्रेन ट्यूमर की वजह से मौत हो गई।

बाद में जब संजय दत्त ने मान्यता से तीसरी शादी की तो त्रिशाला इस बात से खुश नहीं थी। अब जिस तरह से त्रिशाला अपने पिता की बात अनसुनी कर रही है उससे तो यही लगता है कि उनके और उनके पिता के बीच अभी भी सब कुछ ठीक नहीं है।

त्रिशाला भले ही न्यूयॉर्क से लॉ में ग्रेजुएट हों, लेकिन उनकी उनका मन मॉडलिंग और फैशन की दुनिया में ज्यादा लगता है। खबर तो यह भी आई थी कि वो बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती है।

वहीं संजय का कहना है कि फिल्मों में आने के लिए इंडस्ट्री की भाषा आनी चाहिए। ये ग्लैमर की दुनिया है, यहां पर काम करना बहुत मुश्किल है। उन्होंने तो यह भी कहा था कि मैंने अपनी बेटी त्रिशाला की पढ़ाई में बहुत पैसे और एनर्जी खर्च की है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन