1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लॉकडाउन में भी ब्रेक पर नहीं हैं संजय दत्त, कहा- कुछ बेहतरीन स्क्रिप्ट पढ़ रहा हूं

लॉकडाउन में भी ब्रेक पर नहीं हैं संजय दत्त, कहा- कुछ बेहतरीन स्क्रिप्ट पढ़ रहा हूं

 Published : May 21, 2020 12:19 pm IST,  Updated : May 21, 2020 12:25 pm IST

संजय की पत्नी मान्यता और उनके दोनों बच्चे लॉकडाउन से पहले ही दुबई चले गए थे और फिलहाल वहीं रह रहे हैं, ऐसे में संजय वीडियो कॉल के माध्यम से उनसे लगातार संपर्क में हैं।

लॉकडाउन में भी ब्रेक...- India TV Hindi
लॉकडाउन में भी ब्रेक पर नहीं हैं संजय दत्त Image Source : TWITTER- @TEAMSANJAYDUTT

नई दिल्ली: कोरोना वायरस से बचाव के लिए देशभर में लॉकडाउन लगाया गया है, ऐसे में सभी फिल्मों और टीवी सीरियल्स की शूटिंग ठप है। सभी सितारे घर पर हैं और परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। इस बीच सितारे फिल्मों की स्क्रिप्ट पढ़ने का काम भी कर रहे हैं। संजय दत्त भी इनमें शामिल हैं। अभिनेता संजय दत्त का मानना है कि यह आराम फरमाने और खुद का विकास करने के लिए एक बेहतर वक्त है, लेकिन जारी इस लॉकडाउन में भी उन्होंने अपने काम से पूरी तरह से ब्रेक नहीं लिया है। उनका कहना है कि वह फिलहाल कुछ बेहद ही बेहतरीन स्क्रिप्ट्स को पढ़ने का आनंद ले रहे हैं। संजय आखिरी बार बड़े पर्दे पर साल 2019 में आई ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म 'पानीपत' में नजर आए थे। लॉकडाउन के बाद 'सड़क 2' सहित उनकी और भी कई परियोजनाएं रिलीज होने की कतार में है।

यह पूछे जाने पर कि क्या वह किसी नई स्क्रिप्ट को फिलहाल पढ़ने में व्यस्त हैं? इस पर अभिनेता ने बताया, "मेरे पास फिलहाल कई स्क्रिप्ट्स हैं, जिन्हें मैं इस वक्त पढ़ रहा हूं। इस लॉकडाउन के चलते कई तारीखों में परिवर्तन आए हैं, जिन फिल्मों की शूटिंग होनी थी, उन्हें भी टाल दिया गया है। कई परियोजनाओं पर बात चल रही है। मेरे पास कुछ बेहद ही बेहतरीन स्क्रिप्ट्स हैं, मैं उन्हें पढ़ रहा हूं और मुझे काफी अच्छा भी लग रहा है, लेकिन एक बार सब कुछ ठीक हो जाने के बाद ही मैं इनके बारे में बता पाऊंगा।"

संजय वर्तमान समय में इस खाली वक्त का उपयोग खुद का विकास करने में भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "जब हम सेट पर होते हैं, तो हम लगातार काम करते रहते हैं। ऐसे में मुझे लगता है कि और भी ज्यादा बेहतर काम करने के लिए शरीर को आराम की आवश्यकता होती है। इसलिए मेरा मानना है कि यह वक्त अपना विकास करने के साथ-साथ आराम फरमाने के लिए भी बेहतर है। मैं वर्चुअली अपने बच्चों के साथ संपर्क में हूं क्योंकि उन्हें देखकर मुझे अच्छा लगता है और मैं पूरे दिन खुद को उजार्वान महसूस करता हूं। मैं अपने किरदारों के लिए तैयारी करने के माध्यम से कलात्मक गतिविधियों संग भी जुड़ा हूं। मैं शारीरिक कसरत भी कर रहा हूं, ताकि अपने किरदारों में कुछ हद तक ढल सकूं।"

संजय की पत्नी मान्यता और उनके दोनों बच्चे लॉकडाउन से पहले ही दुबई चले गए थे और फिलहाल वहीं रह रहे हैं, ऐसे में संजय वीडियो कॉल के माध्यम से उनसे लगातार संपर्क में हैं।

आईएएनएस इनपुट के साथ

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन