1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. संजय, अर्जुन और कृति सेनन शुरू करने जा रहे हैं ग्रैंड ऐतिहासिक फिल्म 'पानीपत' की शूटिंग

संजय, अर्जुन और कृति सेनन शुरू करने जा रहे हैं ग्रैंड ऐतिहासिक फिल्म 'पानीपत' की शूटिंग

 Edited By: Jyoti Jaiswal
 Published : Apr 04, 2018 01:16 pm IST,  Updated : Apr 04, 2018 01:16 pm IST

'पानीपत' फिल्म भारत के इतिहास में सबसे अधिक महाकाव्य लड़ाइयों में से एक पर आधारित है। 

पानीपत- India TV Hindi
पानीपत

मुंबई: फिल्मकार आशुतोष गोवारीकर ने आगामी ऐतिहासिक फिल्म 'पानीपत' के लिए शूटिंग पूर्व प्रक्रिया शुरू कर दी है। गोवारीकर फिल्म की फिल्मांकन के लिए स्काउटिंग स्थल में व्यस्त हैं। इसमें संजय दत्त और अर्जुन कपूर और कृति सैनन जैसे कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 6 दिसंबर, 2019 को रिलीज होगी।

यह फिल्म भारत के इतिहास में सबसे अधिक महाकाव्य लड़ाइयों में से एक पर आधारित है। गोवारीकर की फिल्म मारधाड़ से भरपूर है और इन दिनों वह फिल्म की टीम और कलाकारों को तय करने के प्रक्रिया में जुटे हैं।

'पानीपत' सुनीता गोवारीकर के होम बैनर एजीपीपीएल के तहत विजन वर्ल्ड के सहयोग से निर्मित होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन।