1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हरियाणा के पानीपत में दरिंदगी, 11 साल की किशोरी के शव के साथ गैंगरेप

हरियाणा के पानीपत में दरिंदगी, 11 साल की किशोरी के शव के साथ गैंगरेप

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 16, 2018 02:16 pm IST,  Updated : Jan 16, 2018 02:16 pm IST

दुष्कर्म कर शव को रात में नाले में फेंक दिया। सुबह शव मिलने पर आरोपी भी ग्रामीणों के साथ भीड़ में शामिल हो गए। शक के आधार पर पुलिस ने थाने ले जाकर पूछताछ की तो वारदात का खुलासा हुआ।

Haryana-11-year-old-Dalit-girl-killed-then-gangraped-in-Panipat- India TV Hindi
हरियाणा के पानीपत में दरिंदगी, 11 साल की किशोरी के शव के साथ गैंगरेप

नई दिल्ली: हरियाणा के पानीपत में छठी क्लास में पढ़ने वाली 11 साल की बच्ची की हत्या कर दरिंदगी की वारदात सामने आई है। आरोपी हत्या के बाद बच्ची के शरीर को 6 घंटे नोंचते रहे। आरोपी ने घर से कू़ड़ा डालने गई एक 11 साल की किशोरी को अग़वा कर हत्या के बाद गैंगरेप किया गया। पुलिस के मुताबिक किशोरी की पहले हत्या की गई और फिर उसके शव के साथ बलात्कार किया गया।

दुष्कर्म कर शव को रात में नाले में फेंक दिया। सुबह शव मिलने पर आरोपी भी ग्रामीणों के साथ भीड़ में शामिल हो गए। शक के आधार पर पुलिस ने थाने ले जाकर पूछताछ की तो वारदात का खुलासा हुआ। घटना पानीपत के मतलौडा कस्बे के गांव उरलाना कलां की है। पुलिस ने गांव के सागर उर्फ कल्लू (24) और प्रदीप (25) पर केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

इस मामले में पुलिस ने प्रदीप और सागर नाम के दो युवकों को गिरफ़्तार किया है। पुलिस के मुताबिक इस मामले में पीड़ित और अभियुक्त दोनों वाल्मीकि समुदाय से हैं। ममता सिंह कहती हैं कि इस मामले में अभियुक्त पीड़िता के करीबी थे जिन्होंने शराब के नशे में लड़की की हत्या की और फिर उसके शव के साथ बलात्कार किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत