1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दो महीने से दुबई में फंसे अपने परिवार से नहीं मिले हैं संजय दत्त, पत्नी और बच्चों की फोटो शेयर कर लिखी ये बात

दो महीने से दुबई में फंसे अपने परिवार से नहीं मिले हैं संजय दत्त, पत्नी और बच्चों की फोटो शेयर कर लिखी ये बात

 Published : Jun 17, 2020 07:34 am IST,  Updated : Jun 17, 2020 07:34 am IST

कोविड-19 के चलते देश भर में लॉकडाउन के लागू किए जाने से पहले ही मान्यता अपने बच्चों के साथ दुबई चली गई थीं और तब से वह वहीं हैं।

दो महीने से दुबई में फंसे अपने परिवार से नहीं मिले हैं संजय दत्त, पत्नी और बच्चों की फोटो शेयर कर लि- India TV Hindi
दो महीने से दुबई में फंसे अपने परिवार से नहीं मिले हैं संजय दत्त, पत्नी और बच्चों की फोटो शेयर कर लिखी ये बात Image Source : INSTAGRAM/SANJAYDUTTA

मुंबई: संजय दत्त को अपनी पत्नी मान्यता और अपने जुड़वा बच्चों शहरान और इकरा से आखिरी बार मिले दो महीने बीत चुके हैं। कोविड-19 के चलते देश भर में लॉकडाउन के लागू किए जाने से पहले ही मान्यता अपने बच्चों के साथ दुबई चली गई थीं और तब से वह वहीं हैं। मंगलवार को संजय ने इंस्टाग्राम पर एक पुरानी तस्वीर साझा की, जिसमें उन्हें अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है।

इसके कैप्शन में वह लिखते हैं, "मुझे इनकी बहुत याद आ रही है। इस वक्त जो भी अपने परिवार के साथ हैं, वे इस पल का आनंद लें।"

चाइना से झड़प में भारत के 20 जवान शहीद, अक्षय, अमिताभ, सोनू सूद समेत इन सितारों ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि

मान्यता ने इस पर कई सारे रेड हार्ट ईमोजी के साथ अपनी प्रतिक्रिया दी है।

अभिनय की बात करें, तो संजय दत्त आने वाले समय में 'केजीएफ : चैप्टर 1' के सीक्वेल में मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। फिल्म में अभिनेत्री रवीना टंडन भी हैं।

प्रकाश राज ने शेयर किया दर्द, कहा- मैं भी नेपोटिज्म से गुजरा हूं, सुशांत सह नहीं सका

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन