नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर के छोटे भाई संजय कपूर अपनी वाइफ और बच्चों के साथ न्यूयॉर्क के होटल में छुट्टियां मना रहे हैं। पूरा परिवार एक होटल में ठहरा था लेकिन तभी उस होटल में आग लग गई। आग की खबर सुनते ही पूरे होटल में अफरा तफरी मच गई। हालांकि किसी की जान को कोई नुकसान नहीं हुआ है।
Related Stories
संजय कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इसकी जानकारी शेयर की। देर शाम होटल में लगी आग में कोई भी घायल नहीं हुआ है। उन्होंने होटल की साइट पर एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें होटल में ठहरे सभी लोग एक जगह आकर एकत्र हो गए हैं। वीडियो में उनकी छोटी बेटी और बेटा भी नजर आ रहा है।
बात करें, संजय कपूर के काम की तो संजय हाल ही में नेटफ्लिक्स में रिलीज हुई फिल्म ‘लस्ट स्टोरीज’ में नजर आए थे। संजय अपने अगले किरदार पर काम कर रहे हैं, जिसमें वो डबल रोल में नजर आएंगे।