1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अगली फिल्म में नए चेहरे को लॉन्च करेंगे संजय लीला भंसाली

अगली फिल्म में नए चेहरे को लॉन्च करेंगे संजय लीला भंसाली

 Published : Mar 02, 2019 03:22 pm IST,  Updated : Mar 02, 2019 03:22 pm IST

संजय लीला भंसाली अपनी आगामी फिल्म से नए चेहरे मीजान को लॉन्च करने वाले हैं। फिल्म का नाम अभी तय नहीं है।

Sanjay leela bansali- India TV Hindi
Sanjay leela bansali

फिल्मकार संजय लीला भंसाली(Sanjay leela bansali) अपनी आगामी फिल्म से नए चेहरे मीजान को लॉन्च करने वाले हैं। फिल्म का नाम अभी तय नहीं है। मीजान ने एक बयान में कहा, "अभिनेता बनना मेरा बचपन का सपना नहीं था, लेकिन संजय सर ने मुझे न सिर्फ यह सपना दिया, बल्कि मुझ पर भरोसा भी किया और मुझे लॉन्च कर सपना सच कर दिखाया।"

भंसाली ने मीजान को बड़े होते देखा है और बॉलीवुड में उनके प्रवेश को लेकर उन्हें व्यक्तिगत रूप से तैयार करने में भी शामिल रहे हैं। 

भंसाली प्रोडक्शंस प्राइवेट लिमिटेड (बीपीपीएल) की सीईओ प्रेरणा सिंह ने कहा, "जब मैंने ऑफिस में पहली बार मीजान को देखा तो सबसे पहले मेरे मन में बात आई कि वह एक वर्सटाइल चेहरा हैं। फिल्म उद्योग के इस रोमांचक दौर में उसे अभी लॉन्च करने से बेहतर कोई और समय नहीं हो सकता। हमने उन्हें तीन फिल्मों के लिए साइन किया है और बीपीपीएल द्वारा फिल्म उद्योग और और ज्यादा प्रतिभाएं देने के अपने उद्देश्य को जारी रखेंगे।"

संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत ने बॉक्सऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। फिल्म में शाहिद कपूर, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण नजर आए थे। यह फिल्म 2018 की हिट फिल्मों में से एक है।

(इनपुट-आईएएनएस)

Also Read:

Luka Chuppi Box office collection Day 1: कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की फिल्म ने की अच्छी ओपनिंग, पहले दिन कमाए 8 करोड़

अभिनंदन की वतन वापसी पर अमिताभ बोले- 'सच्चा सिपाही नफरत के लिए नहीं लड़ता..'

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन