1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहरुख की वाइफ गौरी को ये कैसा सुझाव दे बैठे संजय लीला भंसाली?

शाहरुख की वाइफ गौरी को ये कैसा सुझाव दे बैठे संजय लीला भंसाली?

 Published : Aug 25, 2017 04:00 pm IST,  Updated : Aug 25, 2017 04:00 pm IST

एक सफल निर्माता, उद्यमी, इंटीरियर डिजाइनर, तीन बच्चों की मां और अभिनेता शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान से संजय लीला भंसाली काफी प्रभावित हैं।

sanjay leela bhansali gauri khan- India TV Hindi
sanjay leela bhansali gauri khan

मुंबई: एक सफल निर्माता, उद्यमी, इंटीरियर डिजाइनर, तीन बच्चों की मां और अभिनेता शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान से संजय लीला भंसाली काफी प्रभावित हैं। भंसाली ने तो गौरी को निर्देशन करने तक का सुझाव दे डाला। भंसाली ने गौरी से आग्रह किया है कि वो फिल्म का सेट डिजाइन करें और कला निर्देशन करने के बारे में सोचे।

गौरी ने शुक्रवार को ट्विटर के जरिए अपने डिजाइन स्टोर में शाहरुख और भंसाली के साथ की तस्वीर साझा की। गौरी ने तस्वीर के साथ लिखा, "जीकेडी स्टोर आने के लिए आपका धन्यवाद संजय। मेरे लिए सेट डिजाइनिंग में उतरने या कला निर्देशक बनने के आपके विचार ने मुझे सोचने पर मजबूर कर दिया है।"

एक और तस्वीर में तीनों हस्तियां कैमरे के लिए पोज देती नजर आ रही हैं।

गौरी ने तस्वीर के साथ लिखा, "गौरी खान डिजाइन्स को सराहने के लिए आपका धन्यवाद संजय..आप से सच्ची तारीफ मिली।"

शाहरुख ने 2002 में भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म 'देवदास' में काम किया था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन