1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'मलाल' के रिलीज डेट को लेकर खुश हुए मीजान

'मलाल' के रिलीज डेट को लेकर खुश हुए मीजान

 Published : Jun 23, 2019 02:22 pm IST,  Updated : Jun 23, 2019 02:22 pm IST

अभिनेता मीजान जाफरी जो 'मलाल' के साथ हिंदी फिल्म के क्षेत्र में कदम रखने जा रहे हैं, वह इस बात से काफी खुश हैं कि 5 जुलाई को यह फिल्म अकेले रिलीज होने जा रही है।

mizaan jaffrey- India TV Hindi
mizaan jaffrey

नई दिल्ली: अभिनेता मीजान जाफरी जो 'मलाल' के साथ हिंदी फिल्म के क्षेत्र में कदम रखने जा रहे हैं, वह इस बात से काफी खुश हैं कि 5 जुलाई को यह फिल्म अकेले रिलीज होने जा रही है। मीजान ने कहा, "हम खुश है कि हमारी फिल्म को सोलो रिलीज मिली है। हमने काफी सारे प्रयास और प्यार से इस फिल्म को बनाया है। इसकी कहानी रोचक है। मैं निश्चित हूं कि सभी को यह फिल्म पसंद आएगी।"

अपने सहयोगी कलाकार शार्मिन सहगल के साथ मीजान यहां शुक्रवार को मीडिया के साथ फिल्म का प्रचार कर रहे थे। 'मलाल' इससे पहले 28 जून को रिलीज होने वाली थी।

'मलाल' साल 2004 में आई तमिल फिल्म '7 जी रेनबो कॉलोनी' की रीेमक है। 'मलाल' आस्था और शिवा (शार्मिन व मीजान) केबीच एक समकालीन लव स्टोरी है। दोनों की पृष्ठभूमि एक-दूसरे से काफी अलग है और ये दोनों ही मुंबई के एक चॉल में रहते हैं।

मंगेश हाडावले ने इसे लिखा और निर्देशित किया है। संजय लीला भंसाली, भूषण कुमार, महावीर जैन और कृष्ण कुमार इसके निर्माता हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन