1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सपना चौधरी ने 'मूड बना लो' सॉन्ग पर किया धमाकेदार डांस, वीडियो वायरल

सपना चौधरी ने 'मूड बना लो' सॉन्ग पर किया धमाकेदार डांस, वीडियो वायरल

 Published : Feb 01, 2019 04:02 pm IST,  Updated : Feb 01, 2019 04:09 pm IST

डांसर सपना चौधरी की आगामी फिल्म का लेटेस्ट सॉन्ग 'मूड बना लो' यूट्यूब पर काफी वायरल हो रहा है, ये सॉन्ग फिल्म 'दोस्ती के साइड इफेक्ट्स' का है। सपना ने इसे अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है।

फिल्म 'दोस्ती के साइड...- India TV Hindi
फिल्म 'दोस्ती के साइड इफेक्ट्स' का नया सॉन्ग रिलीज़

'बिग बॉस 11' का हिस्सा रहीं सपना चौधरी अपने लाजवाब डांस के लिए जानी जाती हैं। सपना जहां भी जाती हैं, वहां अपने धमाकेदार डांस से हर किसी का दिल जीत लेती हैं। न केवल उत्तर प्रदेश और बिहार बल्कि बहुत सी जगहों पर सपना चौधरी ने अपने फैंस बना रखे हैं। इन दिनों बॉलीवुड में भी सपना चौधरी का काफी नाम हो रहा है। बता दें, सपना की पहली बॉलीवुड फिल्म 'दोस्ती के साइड इफेक्ट्स' का नया सॉन्ग रिलीज़ हो गया है। इस सॉन्ग में सपना ने अपने लाजवाब डांस और जलवों से धमाल मचा रखा है। 

फिल्म 'दोस्ती के साइड इफेक्ट्स' का लेटेस्ट सॉन्ग 'मूड बना लो' यूट्यूब पर दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। रिलीज़ होते ही सपना का यह गाना वायरल हो गया। सपना ने इस गाने का एक वीडियो क्लिप अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है। इस फिल्म के लेटेस्ट सॉन्ग में सपना अपने दोस्तों के साथ डांस करती नज़र आ रही हैं। सपना काफी धमाकेदार अंदाज़ में नज़र आ रहीं हैं। सपन फिल्म के गाने में अपने पुराने स्टाइल से एक दम हट के नज़र आ रही हैं। 

इस फिल्म में सपना के साथ विक्रांत आनंद, अंजू जाधव और जुबेर खान भी नज़र आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन हादी अली अबराब ने किया है। इस फिल्म में चार दोस्तों का कहानी बताई गई है, जिन्में सपना आईपीएस अधिकारी बनने का ख्वाब देखती हैं और उनका यह सपना पूरा हो जाता है। 'बिग बॉस 11' से लौटने के बाद सपना की लोकप्रियता बढ़ती ही जा रही है। अब तो सपना भारत से बाहर भी अपने डांस शो करने लगी हैं।

यहां देखें अन्य खबरें-

अंतरिम बजट की घोषणा के दौरान लगे How's the josh के नारे, फिल्म 'उरी' की हुई तारीफ

शाहिद कपूर ने बेटी मीशा के साथ की बाइक की सवारी, शेयर की तस्वीर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन