1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सपना चौधरी को किसने दी ‘लव बाइट’?

सपना चौधरी को किसने दी ‘लव बाइट’?

 Published : Nov 06, 2017 08:06 pm IST,  Updated : Nov 06, 2017 08:06 pm IST

बिग बॉस की कंटेस्टेंट और हरियाणा की मशहूर सिंगर और डांसर सपना चौधरी अपने फैंस को एक खास अंदाज में सप्राइज देने को तैयार हैं।

sapna chaudhry- India TV Hindi
sapna chaudhry Image Source : PTI

नई दिल्ली: बिग बॉस की कंटेस्टेंट और हरियाणा की मशहूर सिंगर और डांसर सपना चौधरी अपने फैंस को एक खास अंदाज में सप्राइज देने को तैयार हैं। जी हां वो जल्द ही रिलीज होने वाली फिल्म 'जर्नी ऑफ भांगओवर' में एक आइटम सॉन्ग कर रही हैं। 'लव बाइट' नाम का यह गाना रिलीज भी हो गया है। इस गाने में सपना चौधरी एकदम अलग और ग्लैमरस नजर आ रही हैं। गाने के बोल हैं- ‘मने दे गया छोरा लव बाइट, अब मैं घर जाऊं तो कैसे…?’

sapna chaudhry
Image Source : PTIsapna chaudhry

सपना इस हरियाणवी गाने की शूटिंग बिग बॉस के घर में आने से पहले ही करके गई थीं, लेकिन यह गाना अब रिलीज हुआ है। जाहिर सी बात है इस गाने की वजह से सपना की पॉपुलरिटी में और इजाफा होगा। वैसे भी उत्तर भारत में सपना चौधरी की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। लोग सपना के स्टेज शो देखने के लिए काफी संख्या में लोग इकट्ठे होते हैं, यहां तक की यूट्यूब पर जो सपना चौधरी के गाने हैं उसके व्यूज भी लाखों में हैं। अब सपना के फैंस उन्हें बॉलीवुड में देखकर जरूर खुश होंगे।

'जर्नी ऑफ भांगओवर' की प्रोड्यूसर 'टॉयलेटः एक प्रेम कथा' की एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर की मम्मी का रोल करने वाली सुमित्रा हैं। 'जर्नी ऑफ भांगओवर' यूथ सेंट्रिक फिल्म है और इसके जरिये संदेश देने की भी कोशिश की गई है।

यहां देखें सपना चौधरी का गाना-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन