1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मम्मी का डर छोड़ सारा अली खान ने न्यूयॉर्क में लगाई ब्लू लिप्स्टिक, लिखा- यहां सब नॉर्मल है

मम्मी का डर छोड़ सारा अली खान ने न्यूयॉर्क में लगाई ब्लू लिप्स्टिक, लिखा- यहां सब नॉर्मल है

 Published : Nov 22, 2019 04:05 pm IST,  Updated : Nov 22, 2019 04:33 pm IST

सारा अली खान जल्द ही वरुण धवन के साथ 'कुली नंबर 1' और कार्तिक आर्यन संग 'लव आज कल' के सीक्वल में नज़र आएंगी।

Sara Ali Khan- India TV Hindi
सारा अली खान न्यूयॉर्क में वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: जल्द ही 'कुली नंबर 1' और 'लव आज कल 2' जैसी फिल्मों के जरिए फिर से धमाल मचाने के तैयार सारा अली खान इन दिनों न्यूयॉर्क में वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं। वो अपने दोस्तों के साथ जमकर मस्ती कर रही हैं। सारा ने हाल ही में कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिनमें वो ब्लू कलर की लिपस्टिक में नज़र आ रही हैं। सारा की ये तस्वीर खूब वायरल हो रही है।

सारा ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'पिंक जैकेट्स... चीता ईयरमफ्स.. ब्लू लिपस्टिक.. ये सब न्यूयॉर्क सिटी में बहुत नॉर्मिल है।'

दरअसल, सारा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी मां अमृता सिंह उन्हें ब्लू कलर की लिप्स्टिक लगाकर बाहर नहीं जाने देती थीं, इसलिए वो घर पर ही इस रंग का लिप शेड लगाती थीं।  

Pagalpanti Movie Review In Hindi: 'जरूरी नहीं है कि हर चीज का कोई मतलब हो...'

इससे पहले सारा ने इंस्टाग्राम पर एक स्टेटस लगाया था, जिसमें वो मेट्रो में चेहरा छिपाकर बैठी हुई थीं। 

Sara Ali Khan
सारा अली खान

बता दें कि 'कुली नंबर 1' में सारा और वरुण धवन नज़र आएंगे, जबकि 'लव आज कल' के सीक्वल में सारा कार्तिक आर्यन संग लीड रोल में दिखाई देंगी।

'दबंग 3' का गाना 'यू करके' हुआ रिलीज, सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा ने लगाए ठुमके

 

सारा ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ 'केदारनाथ' फिल्म से डेब्यू किया था। इसके बाद वो रणवीर सिंह के साथ 'सिंबा' में भी दिखाई दी थीं।  

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन