1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुहाना खान ने दोस्तों के साथ की आइस स्केटिंग, वीडियो हुआ वायरल

सुहाना खान ने दोस्तों के साथ की आइस स्केटिंग, वीडियो हुआ वायरल

 Published : Nov 22, 2019 06:51 am IST,  Updated : Nov 22, 2019 06:51 am IST

सुहाना खान की एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें वह अपने दोस्तों के साथ आइस स्केटिंग करती नजर आ रही हैं।

suhana khan viral video- India TV Hindi
सुहाना खान वीडियो वायरल

बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान फिल्ममेकिंग की पढ़ाई के लिए न्यूयॉर्क गई हुई हैं। जहां वह अपने दोस्तों के साथ मस्ती करती रहती हैं। आए दिन सुहाना की दोस्तों के साथ मस्ती करते हुए वीडियो और फोटोज वायरल होती रहती हैं। इस बार सुहाना की दोस्तों के साथ आइस स्केटिंग करते हुए वीडियो वायरल हो रही है।

सुहाना खान ने अभी बॉलीवुड में कदम नहीं रखा है लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग किसी स्टार से कम नहीं है। सुहाना के कई फैन पेज भी हैं। उनके एक फैन क्लब ने दोस्तों के साथ आइस स्केटिंग करते हुए वीडियो शेयर की है। जहां सभी दोस्त खूब मस्ती कर रहे हैं।

आपको बता दें सुहाना की शॉर्ट फिल्म 'द ग्रे पार्ट ऑफ ब्लू' रिलीज हो गई है। यह दस मिनट की फिल्म है जिसमें सुहाना की एक्टिंग सभी को काफी पसंद आ रही है। यह फिल्म एक यंग कपल के इर्द-गिर्द घूमती है। 

शॉर्ट फिल्म में काम करने से पहले सुहाना खान ने कॉलेज में शेक्सपियर के प्ले रोमियो जूलियट में जुलियट का किरदार निभाया था। शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर प्ले की फोटोज शेयर की थीं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन