1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लॉकडाउन में भाई इब्राहिम के साथ वर्कआउट करती नज़र आईं सारा अली खान, देखें वीडियो

लॉकडाउन में भाई इब्राहिम के साथ वर्कआउट करती नज़र आईं सारा अली खान, देखें वीडियो

 Published : Jun 03, 2020 08:39 am IST,  Updated : Jun 03, 2020 08:39 am IST

सारा अली खान इन दिनों सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। वो अपनी सेहत पर भी खूब ध्यान दे रही हैं।

भाई इब्राहिम के साथ वर्कआउट करती सारा अली खान- India TV Hindi
भाई इब्राहिम के साथ वर्कआउट करती सारा अली खान Image Source : INSTAGRAM: @HINDITRACKLYRICS

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान लॉकडाउन में अपनी सेहत का पूरा ख्याल रख रही हैं। वो अपने साथ-साथ भाई इब्राहिम अली खान को भी घर पर वर्कआउट करा रही हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों भाई-बहन एक्सरसाइज करते दिखाई दे रहे हैं। 

'केदारनाथ' एक्ट्रेस सारा अली खान और उनके भाई इब्राहिम कुर्सियों की मदद से वर्कआउट कर रहे हैं। सारा ने ब्लैक कलर के शॉर्ट्स और पीले रंग का क्रॉप टॉप पहना है। दोनों मस्ती करते हुए अपनी सेहत पर भी ध्यान दे रहे हैं।

बता दें कि सारा अली खान इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और भाई व मां अमृता सिंह के साथ खूब मस्ती भी करती हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर कई फनी वीडियो शेयर किए हैं।

हाल ही में सारा ने लॉकडाउन एडिशन के नाम से दो वीडियो शेयर किए थे, जिसमें एक में वो भारत की सैर करती दिखाई दे रही थीं। वहीं, दूसरी वीडियो में सारा ने खुद के ट्रांसमिशन को दिखाया। बता दें कि सारा फिल्मों में आने से पहले काफी हेल्दी थी, लेकिन उन्होंने एक्सरसाइज कर खुद को काफी मेहनत से फिट किया है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा वरुण धवन के साथ कूली नंबर 1 के रीमेक में दिखाई देंगी। इसके अलावा वो धनुष और अक्षय कुमार के साथ अतरंगी रे में भी नज़र आएंगी। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन