1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मां अमृता के साथ सड़क पर ठेले से खरीददारी करती नजर आईं सैफ अली खान की बेटी सारा

मां अमृता के साथ सड़क पर ठेले से खरीददारी करती नजर आईं सैफ अली खान की बेटी सारा

 Published : Jun 13, 2018 08:39 am IST,  Updated : Jun 13, 2018 08:39 am IST

अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान इंडस्ट्री के लोकप्रिय स्टार किड्स में से एक हैं। इन दिनों वह अपनी डेब्यू फिल्म 'सिंबा' को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। लेकिन अपने अभिनय करियर की शुरूआत करने से पहले ही सारा ने दर्शकों के दिलों में अपने लिए एक खास जगह बना ली है।

Sara Ali Khan Amrita Singh- India TV Hindi
Sara Ali Khan Amrita Singh

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान इंडस्ट्री के लोकप्रिय स्टार किड्स में से एक हैं। इन दिनों वह अपनी डेब्यू फिल्म 'सिंबा' को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। लेकिन अपने अभिनय करियर की शुरूआत करने से पहले ही सारा ने दर्शकों के दिलों में अपने लिए एक खास जगह बना ली है। आज कल सारा जहां भी जाती हैं कैमरे उनके पीछे-पीछे घूमते रहते हैं। हाल ही में उनकी एक और तस्वीर सामने आई है, जिसमें वह अपनी मां अमृता के साथ दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर में दोनों शॉपिंग करती हुई नजर आ रही हैं।

यहां सारा और अमृता एक ठेले पर से खरीददारी कर रही हैं। दरअसल बता दें कि दरअसल यह हैदराबाद का लाड बाजार है। चार मीनार के पास स्थित यह बाजार इतना मशहूर है कि अगर कोई हैदराबाद गया है तो वह इस मार्केट में जरूर जाता है। फिर चाहे वह कोई आम शख्स हो या फिल्मी हस्तियां। सारा और अमृता बहुत सिंपल लुक में दिखाई दे रही हैं।

गौरतलब है कि सारा अपनी आगामी फिल्म 'सिंबा' की शूटिंग के लिए हैदराबाद पहुंची हैं। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में रणवीर सिंह को भी मुख्य किरदार निभाते हुए देखा जा रहा है। कहा जा रहा है कि यह तेलुगू फिल्म टेम्पर का हिन्दी है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन