सारा अली खान (Sara Ali Khan) और कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) इन दिनों शिमला में इम्तियाज अली की फिल्म 'लव आज कल' के सीक्वल की शूटिंग कर रहे हैं। हाल ही में दोनों ढके हुए चेहरे में नज़र आए। सारा ने लाल दुपट्टे से अपना चेहरा ढका था और कार्तिक ने ब्लैक बंदाना से। हालांकि उनके फैंस ने उन्हें पहचान लिया।
Related Stories
कार्तिक और सारा ने अपने फैंस को निराश नहीं किया और उनके साथ बहुत सी फोटोज क्लिक करवाई। शिमला से पहले दोनों ने दिल्ली, राजस्थान और मुंबई में भी फिल्म की शूटिंग की थी।
आपको बता दें कि ईद पर भी दोनों अपना चेहरा ढके नज़र आए थे। कार्तिक ने ये तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर भी की थी।
कार्तिक की लास्ट रिलीज़ फिल्म 'लुका छुपी' थी, जिसमें वो कृति सैनन के साथ नज़र आए थे। वो अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर के साथ 'पति, पत्नी और वो' के रीमेक में भी काम कर रहे हैं।
वहीं, सारा की बात करें तो उनकी लास्ट रिलीज़ फिल्म 'सिम्बा' थी। इसके अलावा वो वरुण धवन के साथ 'कुली नम्बर 1' के रीमेक में भी नज़र आएंगी।
Also Read:
'कबीर सिंह' एक्ट्रेस कियारा बॉलीवुड की इस फेमस एक्ट्रेस के साथ रिलेशनशिप में रहना चाहती हैं