1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फिल्म लाल सिंह चड्डा में आमिर खान के अपोजिट नजर आएंगी करीना कपूर: रिपोर्ट

फिल्म लाल सिंह चड्डा में आमिर खान के अपोजिट नजर आएंगी करीना कपूर: रिपोर्ट

 Published : Jun 22, 2019 11:54 am IST,  Updated : Jun 22, 2019 11:58 am IST

'3 इडियट्स' और 'तलाश' के बाद एक बार फिर से आमिर खान और करीना कपूर की जोड़ी 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आएंगे।

करीना कपूर और आमिर खान- India TV Hindi
करीना कपूर और आमिर खान

आमिर खान की  'लाल सिंह चड्ढा' में आमिर के अपोजिट करीना कपूर खान नजर आएंगी। जी हां अब ये कंफर्म हो गया है कि '3 इडियट्स' और 'तलाश' की ये धमाकेदार पैकेज एक बार फिर से 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आएंगे। कुछ दिन पहले उन्होंने अक्षय कुमार के साथ अपनी फिल्म गुड न्यूज की शूटिंग पूरी की थी। अब खबर है कि वह आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा में भी लीड भूमिका निभाएंगी।

अद्वैत चंदन निर्देशित यह फिल्म हॉलीवुड की फिल्म फॉरेस्ट गंप पर आधारित है और इसे आमिर ही प्रोड्यूस भी कर रहे हैं। इस तरह करीना आमिर के साथ तीसरी फिल्म में दिखाई देंगी। इससे पहले वह थ्री इडियट्स और तलाश में आमिर की हीरोइन बन चुकी हैंं। सूत्र के अनुसार, करीना को इस रोल के लिए चुन लिया गया है और उन्होंने अपनी डेट्स भी उपलब्ध करवा दी हैं। करीना भी आमिर के साथ यह प्रोजेक्ट करने के लिए उत्सुक हैं और उनका किरदार मूल फिल्म में निभाए गए सैली फील्ड के किरदार की तरह का ही होगा।

गौरतलब है कि इससे पहले आमिर के साथ लीड भूमिका के लिए कृति सैनन और यामी गौतम के नामों पर विचार किया जा चुका था। लाल सिंह चड्ढा देश के सामाजिक-राजनीतिक परिदृश्य पर नजर डालेगी। इस फिल्म के निर्देशक अद्वैत ने इससे पहले आमिर खान की कैमियो रोल वाली फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार का निर्देशन किया था। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन