1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लॉकडाउन: फैट से फिट बनने के लिए सारा अली खान ने की जबरदस्त मेहनत, शेयर किया वीडियो

लॉकडाउन: फैट से फिट बनने के लिए सारा अली खान ने की जबरदस्त मेहनत, शेयर किया वीडियो

 Published : May 30, 2020 06:36 pm IST,  Updated : May 30, 2020 06:36 pm IST

सारा अली खान इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर कर फैंस को प्रेरित किया है।

सारा अली खान ने शेयर किया वीडियो- India TV Hindi
सारा अली खान ने शेयर किया वीडियो Image Source : INSTAGRAM: @SARAALIKHAN95

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। उन्होंने अपना एक थ्रोबैक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने दिखाया है कि वो कैसे फैट से फिट हुई हैं। बता दें कि एक समय था, जब सारा का वजन बहुत ज्यादा था। फिल्मों में आने से पहले उन्होंने जमकर एक्सरसाइज की और खुद को फिट किया। 

इस वीडियो में पहले हेल्दी सारा अली खान नज़र आ रही हैं। इसके बाद वो कभी एक्सरसाइज तो कभी योगा करती दिखाई दे रही हैं। इसके जरिए उन्होंने दिखाया है कि इस फिगर को पाने और मेंटेन करने के लिए उन्होंने जबरदस्त मेहनत की है। 

सारा ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'नमस्ते दर्शकों.. लॉकडाउन एडिशन.. एपिसोड 2.. फ्रॉम सारा का सारा टू सारा का आधा।'

इससे पहले एपिसोड 1 में सारा ने भारत की झलक दिखाई थी। वीडियो में सारा राजस्थान, गुजरात, तेलंगाना के प्रमुख स्थलों को कवर करती नजर आ रही हैं।

सारा ने इस लॉकडाउन एडिशन के पहले एपिसोड को नमस्ते के साथ साझा किया है। उन्होंने वीडियो में लिखा, "एपिसोड 1 : भारत 'स्टेट' ऑफ माइंड।"

फिल्मों की बात करें तो सारा 1995 की फिल्म 'कुली नं.1' के रीमेक में अभिनेता वरुण धवन संग नजर आएंगी। इसके अलावा वो अक्षय कुमार और साउथ स्टार धनुष के साथ अतरंगी रे में भी दिखाई देंगी। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन