1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करीना कपूर खान के सौतेली मां होने पर बोलीं सारा अली खान

करीना कपूर खान के सौतेली मां होने पर बोलीं सारा अली खान

 Published : Jan 22, 2019 07:15 am IST,  Updated : Jan 22, 2019 07:16 am IST

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में सारा अली खान ने अपनी सौतेली मां करीना कपूर खान के बारे में कई बातें कहीं।

Khan family- India TV Hindi
Khan family Image Source : INSTAGRAM/SARA ALI KHAN

सारा अली खान(Sara Ali khan) बॉलीवुड में कदम रख चुकी हैं। उनकी दोनों फिल्में हिट रही हैं और अब वह फिल्ममेकर्स की पहली पसंद बन गई हैं। इसके साथ ही अपनी सौतेली मां करीना कपूर खान(kareena kapoor Khan) के साथ उनकी तुलना करने पर उनकी पॉपुलेरिटी बढ़ गई है। सारा अपनी सौतेली मां के बारे में कई बार बात करती नजर आई हैं। उन्होंने कहा था कि वह सारा को मोटिवेट करती हैं।

हाल ही में फिल्मफेयर को दिए अपने इंटरव्यू में सारा अली खान ने बताया कि वह करीना के 'कभी खुशी कभी गम' की पू की बहुत बढ़ी फैन हैं। सारा ने उत्साहित होते हुए कहा- क्या आप कल्पना भी कर सकते हैं मेरे पास पू है मेरी सौतेली मां की तरह। करीना के बारे में आगे बात करते हुए सारा ने कहा- लोग मुझे कहते थे कि मैं करीना की इतनी बढ़ी दीवानी थी कि वह उनकी जिंदगी में आए और करीना मेरी सौतेली मां बनकर मेरी जिंदगी में आ गईं।

इस शो के प्रोमो में सारा कहती हैं कि आपको नहीं लगता है मैं सिंगल हूं। इसके साथ ही उन्होंने कार्तिक आर्यन को क्यूट कहा। इससे पहले 'कॉफी विद करन' में सारा कह चुकी हैं कि वह कार्तिक आर्यन को डेट करना चाहती हैं। जिसके बाद एक इवेंट में कार्तिक और सारा को रणवीर सिंह मिलवा भी चुके हैं। हाल ही में कार्तिक आर्यन ने सारा अली खान को कॉफी डेट पर ले जाने की बात कहीं थी। 

आपको बता दें सारा ने फिल्म 'केदारनाथ' से बॉलीवुड में कदम रखा था। फिल्म में उनके अपोजित सुशांत सिंह राजपूत नजर आए थे। उसके बाद वह रणवीर सिंह के साथ 'सिंबा' में नजर आई। सिंबा बॉक्स-ऑफिस पर कमाल दिखा रही है। सिंबा कई रिकॉर्ड भी तोड़ चुकी है।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

आदित्य पंचोली के खिलाफ एफआईआर दर्ज, कार मैकेनिक के मेहनताना मांगने पर दी जान से मारने की धमकी

अजय देवगन, माधुरी दीक्षित, अनिल कपूर स्टारर 'टोटल धमाल' ट्रेलर रिलीज

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन