1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. वर्कआउट सेशन के लिए इस खास अंदाज में जिम पहुंची सारा अली खान

वर्कआउट सेशन के लिए इस खास अंदाज में जिम पहुंची सारा अली खान

 Published : Apr 27, 2019 12:44 pm IST,  Updated : Apr 27, 2019 12:44 pm IST

अगर आप सारा अली खान को ऑटो रिक्शा में बैठा देखें, तो आपको हैरान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि सारा को ऑटो रिक्शा से जाने में कोई हिचक नहीं है। एक वर्कआउट सेशन के लिए वह ऑटो से जाती नजर आईं। 

sara ali khan- India TV Hindi
sara ali khan

नई दिल्ली: अगर आप सारा अली खान को ऑटो रिक्शा में बैठा देखें, तो आपको हैरान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि सारा को ऑटो रिक्शा से जाने में कोई हिचक नहीं है। एक वर्कआउट सेशन के लिए वह ऑटो से जाती नजर आईं। दरअसल, सारा को बांद्रा में सेलिब्रिटी स्टाईलिस्ट तान्या घावरी के साथ एक ऑटो से बाहर आते देखा गया था। सोशल मीडिया पर छाए एक वीडियो में तान्या ऑटो-रिक्शा चालक से छुट्टे ले रही हैं और दोनों खूब ठहाके लगाते नजर आ रहे हैं। 

अपने वर्कआउट सेशन के लिए सारा 'पिलेट्स गर्ल' के स्लोगन वाला गंजी टॉप और काले रंग की शॉर्ट्स पहने नजर आई। इसके साथ ही अभिनेत्री खुले बालों में हेयरबैंड लगाए और एक गुलाबी रंग का टोट बैग थामे दिखीं।

मुंबई में सारा को पहली बार ऑटो में नहीं देखा गया है। इससे पहले भी उन्हें अनन्या पांडेय के साथ ऑटो में देखा गया था, हालांकि मीडिया से बचने के लिए दोनों ने अपने चेहरे छुपा रखे थे। वहीं, अगर फिल्मों की बात करें तो सारा 1995 में आई फिल्म 'कुली नं. 1' की रीमेक और 'लव आजकल 2' में नजर आएंगी।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन