1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. डायरेक्टर विशाल भारद्वाज की अगली फिल्म में नज़र आ सकती हैं सारा अली खान!

डायरेक्टर विशाल भारद्वाज की अगली फिल्म में नज़र आ सकती हैं सारा अली खान!

 Published : Dec 05, 2019 08:42 am IST,  Updated : Dec 05, 2019 08:42 am IST

 सारा अली खान फिल्म डायरेक्टर विशाल भारद्वाज की फिल्म में नजर आ सकती हैं। विशाल को सारा की एक्टिंग उनकी दोनों फिल्म में काफी अच्छी लगी। 

sara ali khan- India TV Hindi
sara ali khan Image Source : INSTRAGRAM

बॉलीवुड अभिनेत्रा सारा अली खान ने फिल्म 'केदारनाथ' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। जिसके बाद रणवीर सिंह के साथ 'सिम्बा' में नजर आईं। वहीं इन दिनों  डेविड धवन की फिल्म 'कुली नंबर 1' की शूटिंग वरुण धवन के साथ कर रही हैं। इसके अलावा इम्तियाज अली की फिल्म 'आज कल' की शूटिंग पूरी कर चुकी हैं। अब सारा को लेकर ओर खबर आ रही हैं। 

पिंकविला के अनुसार, सारा अली खान फिल्म डायरेक्टर विशाल भारद्वाज की फिल्म में नजर आ सकती हैं। विशाल को सारा की एक्टिंग उनकी दोनों फिल्म में काफी अच्छी लगी। जिसके कारण उन्होंने सारा के साथ फिल्म बनाने की इच्छा रखी है। हाल में ही दोनों ने मुलाकात करके प्रोजेक्ट के बारे में बातें की है। जहां विशाल अपनी कंटेंट से प्रेरित फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। वहीं दूसरी ओर सारा उनकी फिल्मों की शौक़ीन भी रही हैं। उन्होंने फिल्म करने पर मौखिक रूप से सहमति जताई है लेकिन विशाल फिलहाल स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। इस फिल्म के बारे में बहुत कुछ नहीं पता है, लेकिन  इस फिल्म में सारा अली खान लीड रोल में होगी।  वहीं इस बारे में टीम सही समय देखकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट  कर देगी। विशाल ने सारा को अभी कुछ समय के लिए जाना। विशाल सारा के पिता सैफ अली खान के साथ फिल्म 'ओमकारा' और 'रंगून' में काम कर चुके हैं। 

इम्तियाज अली के साथ 'आज कल' में काम करके खुश हैं कार्तिक आर्यन, कहा- मैं अब बदल गया हूं

खबर आ रही है कि सारा अली खान विशाल भारद्वाज के अलावा आनंद एल राय के साथ कोई फिल्म करने वाली है। जिसमें उनके साथ अजय देवगन और साउथ एक्टर धनुष नजर आएंगे। अभी तक इस फिल्म को लेकर कुछ भी ऑफिशियल नहीं हुआ है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन