1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सारा अली खान कश्मीर की खूबसूरत वादियों में दोस्तों के साथ बिता रही हैं छुट्टियां, शेयर की फोटोज

सारा अली खान कश्मीर की खूबसूरत वादियों में दोस्तों के साथ बिता रही हैं छुट्टियां, शेयर की फोटोज

 Published : Sep 20, 2021 10:11 am IST,  Updated : Sep 20, 2021 10:11 am IST

सारा अली खान ने सोशल मीडिया पर कई फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वो दोस्तों के साथ खूबसूरत वादियों का लुत्फ उठाती दिखाई दे रही हैं।

sara ali khan vacation in Kashmir with friends  - India TV Hindi
सारा अली खान की तस्वीरें वायरल हो रही हैं Image Source : INSTA: SARAALIKHAN95

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान पिछले कई दिनों से देश के अलग-अलग हिस्सों में वेकेशन मना रही हैं। अब वो अपने दोस्तों के साथ कश्मीर में हैं। वहां शेषनाग झील के पास दोस्तों संग खूबसूरत वादियों का लुत्फ उठा रही हैं। सारा ने सोशल मीडिया पर कई सारी फोटोज शेयर की हैं, जो वायरल हो रही हैं। 

सारा अली खान ने फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- 'धूप की किरणें और तारों वाली रात, चांदनी और रोशनी के लिए कैंप फायर, जब तक आप ऊंचाइयों को छू नहीं पाते और खाने को लेकर लड़ाई।'

'द कपिल शर्मा शो' में सैफ अली खान ने सुनाया मजेदार किस्सा, जब सारा अली खान ने कहा था: 'अब्बा मत गाओ प्लीज'

सारा कभी झील में पानी से खेलती नज़र आ रही हैं तो किसी फोटो में वादियों के बीच आराम से लेटकर किताब पढ़ रही हैं। उन्होंने रात में चांद और तारों की खूबसूरती को निहारते हुए भी फोटोज शेयर की हैं।

sara ali khan sheshnag lake pics
Image Source : INSTA: SARA ALI KHAN सारा अली खान 

sara ali khan sheshnag lake pics
Image Source : INSTA: SARA ALI KHAN सारा अली खान 

उन्होंने वहां रात में अलाव भी तापा और सनराइज का भी लुत्फ उठाया। सारा ने सुंदर झील का भी एक वीडियो शेयर किया है। वो दोस्तों के साथ लंच भी एन्जॉय करती दिखाई दीं।

sara ali khan sheshnag lake pics
Image Source : INSTA: SARA ALI KHAN सारा अली खान 

इससे पहले सारा अली खान मालदीव में वेकेशन मना रही थीं और मालदीव से पहले वो लद्दाख में थीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा की हैं। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा अली खान 'अतरंगी रे' में दिखाई देंगी, जिसमें अक्षय कुमार और धनुष अहम भूमिका में हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन