1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. महेश बाबू के जन्मदिन पर रिलीज हुआ Sarileru Neekevvaru का धमाकेदार टीजर, आर्मी की ड्रेस में छाए सुपरस्टार

महेश बाबू के जन्मदिन पर रिलीज हुआ Sarileru Neekevvaru का धमाकेदार टीजर, आर्मी की ड्रेस में छाए सुपरस्टार

 Published : Aug 09, 2019 11:23 am IST,  Updated : Aug 09, 2019 12:35 pm IST

महेश बाबू के जन्मदिन पर उनकी फिल्म Sarileru Neekevvaru का धमाकेदार टीजर रिलीज हुआ है। इस फिल्म में वो मेजर अजय कृष्णा के रोल में हैं।

Sarileru Neekevvaru- India TV Hindi
Sarileru Neekevvaru

तेलूगु फिल्मों के सुपरस्टार महेश बाबू आज 44 साल के हो गए। 9 अगस्त 1975 को जन्मे महेश बाबू सिर्फ साउथ में ही नहीं पूरी दुनिया में मशहूर हैं। महेश बाबू की फैन फॉलोइंग शानदार है और अपने फैन्स को जन्मदिन का रिटर्न गिफ्ट देते हुए महेश बाबू ने अपनी अपकमिंग मूवी Sarileru Neekevvaru का इंट्रो टीजर रिलीज किया है। 

टीजर में महेश बाबू इंडियन आर्मी की यूनिफॉर्म में दिख रहे हैं, वो इतने हैंडसम लग रहे हैं कि आप महेश बाबू को देखते रह जाएंगे। महेश बाबू मेजर अजय कृष्णा के रोल में हैं और टीजर में वो अपनी यूनिट के साथ लड़ाई के लिए तैयार दिख रहे हैं। इस टीजर में सुपरस्टार महेश बाबू को उनके जन्मदिन की बधाई भी दी गई है।

महेश बाबू के साथ इस फिल्म में रश्मिका मंदाना, प्रकाश राज, विजयशांति, राम्या कृष्णन और राजेंद्र प्रसाद अहम किरदारों में नजर आएंगे। मई में इस फिल्म की घोषणा हुई थी। फिल्म का निर्देशन न अनिल रविपुडी कर रहे हैं, महेश बाबू की यह फिल्म अगले साल संक्रांति के मौके पर रिलीज होगी।

अखिल भारतीय सुपरस्टार महेश बाबू की देश भर में फैन फॉलोइंग है और यह छोटा सा परिचयात्मक वीडियो उनके जन्मदिन के मौके पर सभी महेश बाबू प्रशंसकों के लिए एक उपहार है।

महर्षि की अपार सफलता का आनंद लेने के बाद, सुपरस्टार महेश बाबू अपनी आगामी रिलीज़ "सरिलेरू नीकेवरु" के साथ तैयार हैं। अभिनेता ने हाल ही में अपने व्यक्तित्व से प्रेरित 'द हंबल को' नाम से अपनी खुद की क्लोदिंग लाइन लॉन्च की है।

Also Read:

Happy Birthday Mahesh Babu: ऐसी है महेश बाबू और नम्रता शिरोडकर की Love Story

प्रियंका चोपड़ा ने जोनस फैमिली के साथ शेयर की तस्वीरें, सब मस्ती करते आए नजर

Prasthanam: दमदार मैसेज के साथ संजय दत्त ने शेयर किया नया पोस्टर

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन