1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. B'dy Special: शान को अब फिल्मों में नहीं मिलता काम, ऐसी है पत्नी राधिका संग लव स्टोरी

B'dy Special: शान को अब फिल्मों में नहीं मिलता काम, ऐसी है पत्नी राधिका संग लव स्टोरी

 Published : Sep 30, 2018 10:38 am IST,  Updated : Sep 30, 2018 10:38 am IST

शान का जन्म 30 सितंबर 1972 को हुआ था। वह 46 साल के हो गए हैं। उनके जन्मदिन पर जानते हैं, उनकी जिंदगी की कुछ दिलचस्प बातें...

Shaan with wife Radhika- India TV Hindi
Shaan with wife Radhika Image Source : INSTAGRAM

नई दिल्ली: शान का जन्म 30 सितंबर 1972 को हुआ था। वह 46 साल के हो गए हैं। उनका असली नाम शांतनु मुखर्जी है। उनके पापा मानस मुखर्जी म्यूजिक डायरेक्टर थे। शान हिंदी, मराठी, बंगाली फिल्मों के लिए गाने गाए हैं। वह कई रिएलिटी शोज भी होस्ट कर चुके हैं। 1989 की फिल्म 'परिंदे' का गाना 'कितनी है प्यारी-प्यारी दोस्ती हमारी' में शान ने एक लाइन गाया था। उस समय वह 17 साल के थे।

उनके जन्मदिन पर जानते हैं, उनकी जिंदगी की कुछ दिलचस्प बातें...

1. शान ने शाहरुख खान, आमिर खान, रणबीर कपूर समेत कई सितारों के लिए गाया है। कुछ समय पहले शान ने एक इंटरव्यू में कहा था कि अब उन्हें फिल्मों में गाने का मौका नहीं मिलता और इसका कारण उन्हें भी नहीं पता है।

2. शान कल्पना लाजमी की फिल्म 'दमन' में बतौर एक्टर काम भी कर चुके हैं। 'दमन' 2001 में रिलीज हुई थी। इसमें रवीना टंडन थीं।

3. जब शान 13 साल के थे, तब उनके पिता का निधन हो गया था.

4. शान जब 24 साल के थे, तब उन्हें 19 साल की राधिका से प्यार हो गया था। राधिका एयरहोस्टेस थीं।

5. शान और राधिका के दो बेटे सोहम और शुभ हैं।

6. शान की आवाज की तुलना किशोर कुमार से होती थी।

7. शान ने सा रे गा मा पा, सा रे गा मा पा लिटिल चैम्प्स, स्टार वॉयस ऑफ इंडिया, स्टार वॉयस ऑफ इंडिया 2 होस्ट किया है।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन