1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. गौरी लंकेश की हत्या पर फूट पड़ा बॉलीवुड हस्तियों का गुस्सा

गौरी लंकेश की हत्या पर फूट पड़ा बॉलीवुड हस्तियों का गुस्सा

 Published : Sep 06, 2017 03:09 pm IST,  Updated : Sep 06, 2017 03:09 pm IST

मंगलवार को हुई वरिष्ठ कन्नड़ पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता गौरी लंकेश की हत्या को लेकर अब बॉलीवुड हस्तियों का भी गुस्सा फूट पड़ा है। बुधवार को दीया मिर्जा, शबाना आजामी और जावेद अख्तर जैसे सितारों ने ट्विटर पर अपने विचार सामने रखे हैं।

lankesh- India TV Hindi
lankesh

मुंबई: मंगलवार को हुई वरिष्ठ कन्नड़ पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता गौरी लंकेश की हत्या ने पूरे देश को हिला दिया है। चारों इसी मर्डर मिस्ट्री की चर्चा हो रही है। अब इस पर बॉलीवुड हस्तियों का भी गुस्सा फूट पड़ा है। बुधवार को शेखर कपूर, शबाना आजामी और जावेद अख्तर जैसी हस्तियों ने इस हत्या की निंदा की है। बता दें कि मंगलवार को अज्ञात हमलावरों ने उनके आवास पर गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी। इन हस्तियों ने न सिर्फ लंकेश की हत्या बल्कि दक्षिण-पंथी विचारधारा वाले तीन अन्य मुखर आलोचकों एम.एम. कलबुर्गी, गोविंद पंसारे और नरेंद्र दाभोलकर की अनसुलझी हत्या की भी निंदा की। बॉलीवुड हस्तियों ने इस संबंध में ट्विटर पर अपने ये विचार व्यक्त करते हुए कई ट्वीट्स किए।

शबाना आजमी: गौरी लंकेश की उनके आवास के बाहर हत्या कर दी गई..हैरान कर देने वाली घटना..दाभोलकर, पंसारे और कलबुर्गी के हत्यारों को जरूर सजा मिलनी चाहिए।

जावेद अख्तर: दाभोलकर, पंसारे, कलबुर्गी और अब गौरी लंकेश..अगर एक प्रकार के लोग मारे जा रहे हैं, तो किस प्रकार के लोग हत्यारे हैं?

शेखर कपूर: किसी के विचारों के कारण उसकी हत्या कर देना लोकतंत्र नहीं है, यह 'बनाना रिपब्लिक' की शुरुआत है, जहां हिंसा का शब्दों से ज्यादा बोलबाला होता है। गौरी लंकेश।

फरहान अख्तर: शर्मनाक..हम किस तरह का समाज बनते जा रहे हैं? परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं और उम्मीद करता हूं कि जल्द इंसाफ मिलेगा।

अशोक पंडित: गौरी लंकेश की अमानवीय हत्या पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेताओं जैसे राहुल गांधी, रणदीप एस सुरजेवाला, मनीष तिवारी की चुप्पी शर्मनाक है।

दिया मिर्जा: यह वास्तव में चिंताजनक है। अपराधियों को ढूंढ कर सजा जरूर देनी चाहिए..गौरी लंकेश।

सैयामी खेर: भगवान गणेश ने एक निर्भीक पत्रकार की हत्या देखते हुए हमसे विदा ली है। वह जरूर खुश हुए होंगे कि वह यहां से जा रहे हैं। गौरी लंकेश।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन