1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आमिर खान की ‘दंगल’ पर शबाना आजमी ने दी ये अच्छी खबर

आमिर खान की ‘दंगल’ पर शबाना आजमी ने दी ये अच्छी खबर

 Published : Dec 06, 2017 11:37 pm IST,  Updated : Dec 06, 2017 11:37 pm IST

आमिर खान के अभिनय से सजी पिछले दिनों रिलीज हुई फिल्म 'दंगल' को दुनियाभर से खूब सराहना हासिल हुई है। अब बुधवार को इस फिल्म को लेकर दिग्गज अदाकारा शबाना आजमी ने एक खुश खबरी दी है।

dangal- India TV Hindi
dangal

सिडनी: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले सुपरस्टार आमिर खान के अभिनय से सजी पिछले दिनों रिलीज हुई फिल्म 'दंगल' को दुनियाभर से खूब सराहना हासिल हुई है। अब बुधवार को इस फिल्म को 7वें 'आस्ट्रेलियन एकेडमी ऑफ सिनेमा एंड टेलीविजन आर्ट्स' (आक्टा) में सर्वश्रेष्ठ एशियाई फिल्म के अवार्ड से नवाजा गया है। सर्वश्रेष्ठ एशियाई फिल्म के लिए जूरी सदस्य दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी ने बुधवार को ट्वीट किया, "आक्टा में 'दंगल' ने सर्वश्रेष्ठ एशियाई फिल्म का अवार्ड जीता है। 'दंगल' की टीम को बधाई!" जूरी की अध्यक्षता अभिनेता रसल क्रो ने की।

शबाना ने क्रो के साथ की एक तस्वीर शेयर की और लिखा, "यह सर्वसम्मति से लिया गया फैसला था।" बता दें कि यह फिल्म हरियाणा के पहलवान महावीर सिंह फोगाट की जिंदगी पर आधारित है। फिल्म में आमिर को महावीर सिंह का किरदार निभाते हुए देखा गया था। इस फिल्म को न सिर्फ भारत में बल्कि दुनिया भर से खूब प्रशंसा हासिल हुई।

फिल्म में आमिर के अलावा फातिमा सना शेख, सनाया मल्होत्रा, जायरा वसीम, साक्षी तंवर और सुहानी भटनागर जैसे सितारे भी मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि आक्टा के रेड कार्पेट पर दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर भी नजर आए।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन