1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शबाना आजमी की तबीयत पहले से है बेहतर, जल्द ही होंगी नॉर्मल रुम में शिफ्ट: जावेद अख्तर

शबाना आजमी की तबीयत पहले से है बेहतर, जल्द ही होंगी नॉर्मल रुम में शिफ्ट: जावेद अख्तर

 Published : Jan 22, 2020 03:41 pm IST,  Updated : Jan 22, 2020 08:53 pm IST

जावेद अख्तर ने एक इंटरव्यू में बताया है कि शबाना आजमी की तबीयत पहले से ठीक है और वह जल्द ही डिसचार्ज हो जाएंगी।

shabana azmi and javed akhtar- India TV Hindi
शबाना आजमी, जावेद अख्तर

बीते सप्ताह शबाना आजमी का मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर एक्सीडेंट हुआ था। जिसके बाद उन्हें कोकिलाबेन धीरुभाई अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब रिपोर्ट्स के मुताबिक शबाना आजमी की तबीयत ठीक है और वह जल्द ही डिसचार्ज हो जाएंगी। जावेद अख्तर ने शबाना आजमी की तबीयत के बारे में स्टेटमेंट दिया है।

जावेद अख्तर ने बताया, एक अच्छी खबर है। हमारा परिवार दोस्तों और वेलविश्र्स को शुक्रिया कहना चाहता है जिन्होंने शबाना की हेल्थ को लेकर चिंता जताई। मैं सभी को बताना चाहता हूं कि वह रिकवर कर रही हैं और कल तक उन्हें नॉर्मल रुम में शिफ्ट कर दिया जाएगा।

बता दें शबाना आजमी की कार का बीते शनिवार को मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर खालापुर टोल प्लाजा के पास एक्सीडेंट हो गया था। जावेद अख्तर दूसरी गाड़ी में बहन और बहनोई के साथ सफर कर रहे थे और उनकी कार शबाना आजमी की कार से 1 किलोमीटर दूरी पर चल रही थी। सभी खंडाला वाले घर पर वीकेंड के लिए जा रहे थे। शबाना आजमी के ड्राइवर पर रैश ड्राइविंग का केस दर्ज कराया गया है। वह आगे वाले ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहे थे जिसकी वजह से एक्सीडेंट हुआ।

एक्सीडेंट के बाद शबाना आजमी को शुरुआती इलाज के लिए पनवेल के एमजीएम हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था।अस्पताल में शबाना आजमी से मिलने के लिए कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज पहुंचे थे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन