1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शबाना आजमी 15 दिनों तक रहेंगी सेल्फ आइसोलेशन में, बुडापेस्ट से शूटिंग करके आई हैं वापिस

शबाना आजमी 15 दिनों तक रहेंगी सेल्फ आइसोलेशन में, बुडापेस्ट से शूटिंग करके आई हैं वापिस

 Published : Mar 19, 2020 09:47 pm IST,  Updated : Mar 19, 2020 09:47 pm IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस शबाना आजमी का कुछ समय पहले एक्सीडेंट हुआ था। हॉस्पिटल से घर आने के बाद उन्होंने फोटो शेयर करके फैन्स को शुक्रिया कहा।

shabana azmi- India TV Hindi
शबाना आजमी

बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा शबाना आजमी 15 मार्च को बुडापेस्ट से लौट आई हैं और उन्होंने खुद को 15 दिन के लिए आइसोलेशन में रखने के फैसला लिया है। दुनियाभर में फैले कोरोना वायरस के प्रकोप से बचने के लिए खुद को घर में सुरक्षित रखना जरूरी है। शबाना आजमी ने इस बात की जानकारी ट्वीट शेयर करके दी है।

शबाना आजमी ने ट्वीट किया- मैं 15 मार्च को बुडापेस्ट से शूटिंग करके वापिस लौटी हूं और 30 मार्च तक आइसोलेशन में रहूंगी।

कोरोना वायरस: 8 दिन से सेल्फ आइसोलेशन में हैं प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस, कहा- बहुत अजीब लग रहा...

कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज इस समय आइसोलेशन कर रहे हैं। कोरोना वायरस के प्रकोप से बचने के लिए सभी लोग घर में रह रहें हैं। लोगों से घर में रहने की अपील की जा रही है।  बॉलीवुड सेलिब्रिटीज घर में रह रहे हैं और सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को  सुरक्षित रहने की अपील कर रहे हैं।

ढिंचैक पूजा ने कोरोना वायरस पर बनाया 'होगा ना कोरोना' गाना, हुई ट्रोल

आपको बता दें 18 जनवरी को शबाना आजमी का मुंबई-पुणे हाइवे पर एक्सीडेंट हुआ था। इलाज के लिए उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल से डिसचार्ज होने के बाद शबाना आजमी ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करके सभी का शुक्रिया कहा था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन