1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. ढिंचैक पूजा ने कोरोना वायरस पर बनाया 'होगा ना कोरोना' गाना, हुई ट्रोल

ढिंचैक पूजा ने कोरोना वायरस पर बनाया 'होगा ना कोरोना' गाना, हुई ट्रोल

 Published : Mar 19, 2020 06:48 pm IST,  Updated : Mar 19, 2020 06:49 pm IST

दुनियाभर में फैले कोरोना वायरस पर ढिंचैक पूजा ने गाना बनाया है। यह गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

dhinchak pooja song on coronavirus- India TV Hindi
ढिंचैक पूजा ने बनाया कोरोना वायरस पर गाना।

कोरोना वायरस दुनियाभर में फैला हुआ है। इससे बचने के लिए लोगों को घर में रहने की सलाह दी जा रही है। कोरोना वायरस पर कई गाने बन रहे हैं। अब  इस वायरस पर ढिंचैक पूजा गाना लेकर आई हैं। पूजा का गाना होना ना कोरोना रिलीज होते ही वायरल हो गया है। इस गाने के रिलीज होते ही इस पर कई मीम्स बन गए हैं।

ढिंचैक पूजा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से 'होगा ना कोरोना' गाना शेयर किया है। इस गाने में वह लोगों को कोरोना से बचने की सलाह देती नजर आ रही हैं।

पूजा का यह गाना रिलीज होते ही वायरसल हो गया है। गाने को शेयर करते हुए यूजर कई कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- इसे देखकर कोरोना वापस चीन भाग जाएगा। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा-कोरोना वायरस की वैक्सीन तैयार है।

ढिंचैक पूजा का हर गाना वायरल हो जाता है। उनके इसे पहले कई गाने आ चुके हैं। जिनपर कई तरह के मीम्स बने थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन