Happy Birthday Shah Rukh Khan: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य के ब्रांड एम्बेसेडर और बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान को उनके 54वें जन्मदिन पर बधाई दी। ममता ने साथ ही आठ नवंबर से बंगाल में शुरू होने वाले 25वीं कोलकाता अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के दौरान शाहरुख से मिलने की भी इच्छा जताई है।
Related Stories
ममता ने ट्विटर पर लिखा, "जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई, शाहरुख। मेरे भाई, आपको अच्छे स्वास्थ्य और जीवन में सफलता की शुभकामनाएं। हमें गर्व है कि आप पश्चिम बंगाल के ब्रांड एम्बेसेडर हैं। अपनी फिल्मों से आप ऐसे ही हमारा मनोरंजन करते रहिए।"
दिल्ली पहुंचते ही अर्जुन रामपाल किया ट्वीट, 'यहां की हवा सांस लेने लायक तक नहीं...'
ममता बनर्जी के अलावा बॉलीवुड जगत ने भी किंग खान को जन्मदिन की बधाई दी है। काजोल, करण जौहर, अनुष्का शर्मा, आयुष्मान खुराना समेत कई हस्तियों ने SRK के लिए ट्वीट किया है।
दिल्ली में 'द व्हाइट टाइगर' की शूटिंग कर रही हैं प्रियंका चोपड़ा, राजकुमार राव भी आएंगे नज़र
वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान आखिरी बार 'ज़ीरो' मूवी में नज़र आए थे, जो पिछले साल रिलीज हुई थी। इसमें अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ ने भी अहम भूमिका निभाई थी।