1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दिल्ली पहुंचते ही अर्जुन रामपाल ने किया ट्वीट, 'यहां की हवा सांस लेने लायक तक नहीं...'

दिल्ली पहुंचते ही अर्जुन रामपाल ने किया ट्वीट, 'यहां की हवा सांस लेने लायक तक नहीं...'

 Published : Nov 02, 2019 06:23 pm IST,  Updated : Nov 02, 2019 08:16 pm IST

दिल्ली की हवा इतनी जहरीली हो चुकी है कि सरकार ने स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी है।

Arjun Rampal Tweet- India TV Hindi
अर्जुन रामपाल ने दिल्ली की जहरीली हवा को लेकर किया ट्वीट

दिल्ली की हवा की खराब गुणवत्ता को लेकर सिर्फ आम जनता ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड सेलेब्स भी चिंतित हैं। एक्टर अर्जुन रामपाल ने भी ट्विटर पर इसको लेकर चिंता जताते हुए ट्वीट किया है। बता दें कि वो दिल्ली आए हुए हैं। 

अर्जुन रामपाल ने ट्वीट किया, 'अभी-अभी दिल्ली पहुंचा हूं। यहां की हवा सांस लेने लायक तक नहीं है। शहर की खराब हालत वाकई में सोचने लायक है। यहां चारों तरफ स्मॉग छाया हुआ है और प्रदूषण साफ नज़र आ रहा है। लोगों ने इससे बचने के लिए मास्क पहन रखा है। आखिर सही कदम उठाने के लिए और कितनी आपदाओं की जरूरत है? अगर मैं गलत हूं तो बताओ.. दिल्ली बचाओ!'

रजनीकांत को गोवा फिल्म फेस्टिवल में दिया जाएगा 'आइकन ऑफ गोल्‍डन जुबली' अवार्ड

बता दें कि दिल्ली की हवा इतनी जहरीली हो चुकी है कि सरकार ने स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी है। सभी निर्माण कार्यों पर रोक लगा दी है। 

Bigg Boss 13: 'कांटा लगा' गर्ल शेफाली ज़रीवाला का बड़ा खुलासा, सिद्धार्थ शुक्ला कर चुकी हैं डेट

प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट के पैनल ने पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी का ऐलान कर दिया है। लोगों को सांस लेने, आंखों में जलन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन