1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'जीरो' के निर्देशक ने शाहरुख खान के लिए कही इतनी बड़ी बात

'जीरो' के निर्देशक ने शाहरुख खान के लिए कही इतनी बड़ी बात

 Edited By: Jyoti Jaiswal
 Published : Apr 02, 2018 11:36 am IST,  Updated : Apr 02, 2018 11:36 am IST

फिल्म निर्देशक आनंद शाहरुख के साथ आगामी फिल्म 'जीरो' के लिए काम कर रहे हैं।

शाहरुख खान- India TV Hindi
शाहरुख खान

मुंबई: फिल्मकार आनंद एल.राय का कहना है कि 25 सालों से फिल्म उद्योग में काम करने के बावजूद शाहरुख खान में किसी नवोदित अभिनेता जैसी ऊर्जा व उत्साह है। फिल्म निर्देशक आनंद शाहरुख के साथ आगामी फिल्म 'जीरो' के लिए काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, "मैं यह देखकर मुग्ध हो गया कि करियर के 25 वर्षों और इतनी सफलता, प्रसिद्धि पाने और इतनी सारी ब्लॉकबस्टर्स फिल्में देने के बाद भी किसी शख्स में अभी भी बच्चे जैसी ऊर्जा हो सकती है। उनका उत्साह खत्म नहीं हुआ है।"

राय ने से कहा, "मैंने अपने जीवन में उनसे अधिक आज्ञाकारी अभिनेता नहीं देखा। सेट पर उनकी ऊर्जा पहली फिल्म में काम कर रहे एक युवा जैसी होती है। मैं यह कहना चाहता हूं कि वह किसी निर्देशक को सेट पर मिलने वाले सबसे अच्छे नवोदित अभिनेता हैं। वास्तव में मैं उनसे यह सीखने की कोशिश कर रहा हूं।" 'जीरो' एक मल्टीस्टारर फिल्म हैं जिसमें अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ भी नजर आएंगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन