Monday, March 16, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुपरहिट फिल्में ले गए सलमान, लेकिन यहां पर शाहरुख खान ने मार ली बाजी

सुपरहिट फिल्में ले गए सलमान, लेकिन यहां पर शाहरुख खान ने मार ली बाजी

Written by: India TV Entertainment Desk Published : Dec 27, 2017 03:47 pm IST, Updated : Dec 27, 2017 03:47 pm IST

इस मामले में शाहरुख खान ने सलमान खान को हरा दिया है।

salman khan shah rukh khan - India TV Hindi
salman khan shah rukh khan

मुंबई: सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर भले ही इस साल कुछ खास कमाल न दिखा पाई हों, मगर उनकी फिल्म 'रईस' वर्ष 2017 में ट्विटर पर सर्वाधिक चर्चित फिल्म बन गई है। इसके साथ सलमान खान की 'टाइगर जिंदा है' दूसरे स्थान पर है। भारत की वार्षिक रैंकिंग सूची के मुताबिक, हैशटैग वॉल्यूम के आधार पर 2017 में 'रईस' हिंदी फिल्म में सर्वाधिक चर्चित फिल्म है।

राहुल ढोलकिया द्वारा निर्देशित गुजरात की पृष्ठभूमि पर बनी यह फिल्म शराब की तस्करी के इर्द-गिर्द घूमती है। यह पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान की बॉलीवुड में पहली फिल्म है। सलमान की 'ट्यूबलाइट' को भले ही बॉक्स-ऑफिस पर अच्छी प्रतिक्रिया न मिली हो, लेकिन इस सूची में यह तीसरे स्थान पर है।

संजय लीला भंसाली की 'पद्मावती' चौथे स्थान पर है, जबकि इसके बाद 'काबिल', 'जब हैरी मेट सेजल', 'टॉयलेट एक प्रेमकथा', 'गोलमाल अगेन', 'जुड़वा 2' और 'जग्गा जासूस' जैसी फिल्में हैं।

वहीं ट्विटर पर शाहरुख सर्वाधिक चर्चित सेलिब्रिटी हैं, जबकि अभिनेत्रियों में दीपिका पादुकोण पहले स्थान पर हैं।

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement