1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहरूख ने नहीं दिखाया अपने बच्चों 'को कल हो ना हो' का अंतिम सीन

शाहरूख ने नहीं दिखाया अपने बच्चों 'को कल हो ना हो' का अंतिम सीन

 Published : Sep 19, 2015 06:20 pm IST,  Updated : Sep 19, 2015 06:32 pm IST

मुंबई: सुपरस्टार शाहरुख खान की वर्ष 2003 की हिट फिल्म 'कल हो ना हो' देखकर दर्शकों की आंखों में आंसू भले ही आ गए हों लेकिन किंग खान ने अपने बच्चों को इसका अंतिम सीन

शाहरूख ने नहीं दिखाया...- India TV Hindi
शाहरूख ने नहीं दिखाया अपने बच्चों 'को कल हो ना हो' का अंतिम सीन

मुंबई: सुपरस्टार शाहरुख खान की वर्ष 2003 की हिट फिल्म 'कल हो ना हो' देखकर दर्शकों की आंखों में आंसू भले ही आ गए हों लेकिन किंग खान ने अपने बच्चों को इसका अंतिम सीन कभी नहीं दिखाया। उनका कहना है कि उनके बच्चों को जो फिल्म दिखायी गयी थी उसमें अंतिम सीन काट लिया गया था जिसमें उनकी मौत हो जाती है।

निखिल आडवानी द्वारा निर्देशित रोमांटिक फिल्म में शाहरूख खान ने अमन माथुर की भूमिका निभायी थी। इसमें वह एक गंभीर बीमारी से पीड़ित रहते हैं। खान ने ट्वीटर पर बताया, मैंने कभी भी अपने बच्चों को कल हो ना हो का अंतिम सीन नहीं दिखाया। करण ने विशेष संपादन किया था जिसमें मेरी मौत से पहले ही फिल्म खत्म हो जाती है।

फिल्म में शाहरुख खान के अलावा प्रीति जिंटा और सैफ अली खान को मुख्य भूमिका में देखा गया था। यह एक रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म थी।

49 वर्षीय शाहरुख खान तीन फिल्मों में नजर आने वाले हैं- 'दिलवाले', 'रईस' और 'फैन'।

किंग खान आज कल हैदराबाद में रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'दिलवाले' की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में वह पांच वर्षो के बाद काजोल के साथ पर्दे पर नजर आने वाले हैं। इससे पहले यह दोनों फिल्म 'माय नेम इज खान' में साथ काम कर चुके हैं।

फिल्म में शाहरुख और काजोल के अलावा वरुण धवन और कृति सेनन, बोमन ईरानी और विनोद खन्ना भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

अगली स्लाइड में देखें शाहरुख की दिलवाले के सेट की तस्वीरें:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन