1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहरुख खान ने ट्विटर पर फैन्स के सवालों के दिए जवाब, बताया मन्नत में रहना चाहते हैं तो इतना लगेगा किराया

शाहरुख खान ने ट्विटर पर फैन्स के सवालों के दिए जवाब, बताया मन्नत में रहना चाहते हैं तो इतना लगेगा किराया

 Published : Jan 22, 2020 07:23 pm IST,  Updated : Jan 22, 2020 07:23 pm IST

शाहरुख खान ने ट्विटर पर अपने फैन्स के सवालों के जवाब दिए। साथ ही बताया अगर आप मन्नत में रहना चाहते हैं तो कितना किराया भरना होगा।

shah rukh khan- India TV Hindi
शाहरुख खान

रोमांस के किंग शाहरुख खान अपने फैन्स के लिए सोशल मीडिया पर कुछ ना कुछ  शेयर करते रहते हैं। शाहरुख खान ने बेशक बड़े पर्दे से दूरी बना ली हो मगर वह फैन्स को एंटरटेन करने का मौका नहीं छोड़ते हैं। शाहरुख खान ने ट्विटर पर फैन्स के लिए चैट सेशन रखा था। जहां उन्होंने अपने फैन्स के कई सवालों के जवाब दिए। जिसके बाद #AskSRK सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा था। शाहरुख से दुनियाभर में उनके फैन्स ने कई सवाल पूछे। जिनमें से उन्होंने केवल 20 सवालों के जवाब दिए।

शाहरुख खान का बंगला मन्नत किसी टूरिस्ट डेस्टिनेशन से कम नहीं है। बॉलीवुड का फैन जब भी मुंबई जाता है वह जरुर मन्नत जाता है। फैन ने मन्नत का किराया पूछा ताकि वह घर के अंदर जा सके। एक यूजर ने लिखा- सर, मन्नत में एक कमरा रेंट पर चाहिए, कितने का पड़ेगा?

शाहरुख खान ने इस सवाल का जवाब देते हुए लिखा- 30 साल की मेहनत में पड़ेगा।

फैन्स शाहरुख को बड़े पर्दे पर एक बार फिर देखना चाहते हैं। एक फैन ने लिखा- सर आपके आने वाले प्रोजेक्ट की खबरें आ रही हैं। आप प्लीज नए प्रोजेक्ट की खुद अनाउंसमेंट करना। जिसका जवाब देते हुए शाहरुख ने लिखा- मैं ही अनाउंस करुंगा और कौन करेगा मेरे भाई।

रितेश देशमुख ने शाहरुख खान से पूछा आपने बेटे अबराम से क्या सीखा? जिसके जवाब में शाहरुख ने कहा-जब भी आप दुखी, गुस्सा या भूखे तो अपना फेवरेट वीडियो गेम खेलते हुए थोड़ा सा रो लो।

शाहरुख खान से उनकी बेटी सुहाना की उम्र की बच्ची ने उनसे एक सलाह मांगी। शाहरुख ने कहा- किसी भी तरह की नेगेटिविटी को अपनी जर्नी के बीच में ना आने दे। आप सुंदर हो क्योंकि जैसे आप हो।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन