1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहरुख ने कहा, लाखों में एक हैं नवाजुद्दीन सिद्दीकी

शाहरुख ने कहा, लाखों में एक हैं नवाजुद्दीन सिद्दीकी

 Published : Jan 13, 2017 06:58 pm IST,  Updated : Jan 13, 2017 06:58 pm IST

शाहरुख खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘रईस’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म में उनके साथ अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी अहम भूमिका निभाते हुए नजर आ रहे हैं। नवाज के साथ काम करने को लेकर शाहरुख का कहना है कि...

shah rukh khan- India TV Hindi
shah rukh khan

मुंबई: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘रईस’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म में उनके साथ अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी अहम भूमिका निभाते हुए नजर आ रहे हैं। नवाज के साथ काम करने को लेकर शाहरुख का कहना है कि इस फिल्म में उनके सह-कलाकार नवाजुद्दीन सिद्दीकी लाखों में एक हैं। अपने प्रशंसकों से बातचीत के दौरान एक प्रशंसक ने जब शाहरुख से नवाजुद्दीन के साथ काम करने के अनुभव के बारे में पूछा, तो उन्होंने जवाब में यह बात कही।

इसे भी पढ़े:-

शाहरुख ने प्रशंसक के सवाल के जवाब में ट्वीट कर कहा, "नवाजुद्दीन भाई लाखों में एक हैं और उनके साथ काम करने में बहुत आनंद आता है।" इस बातचीत में शाहरुख से एक अन्य प्रशंसक ने 'दंगल' फिल्म देखने के बारे में भी सवाल किया।

इस पर शाहरुख ने कहा, "मैं अपने काम में इतना व्यस्त था कि अभी तक इस फिल्म को नहीं देख पाया। मैंने आमिर से वादा किया है कि वक्त मिलने पर जरूर देखूंगा। हम सब जानते हैं कि यह एक अच्छी फिल्म है।"

राहुल ढोलकिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शाहरुख और नवाजुद्दीन के अलावा पाकिस्तानी अदाकारा माहिरा खान भी मुख्य भूमिका में नजर आ रही हैं। फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन