1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तो इसलिए शाहरुख की अगली फिल्म की अब तक कोई झलक नहीं आई सामने

तो इसलिए शाहरुख की अगली फिल्म की अब तक कोई झलक नहीं आई सामने

 Published : Dec 27, 2017 11:52 pm IST,  Updated : Dec 27, 2017 11:52 pm IST

शाहरुख खान पिछले कुछ वक्त से आनंद एल.राय के निर्देशन में बन रही फिल्म को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में उन्हें एक खास तरह की भूमिका निभाते हुए देखा जाएगा, जो उन्होंने अब तक के फिल्मी करियर में पहले कभी नहीं निभाई है। किंग खान का कहना है...

Shah Rukh Khan- India TV Hindi
Shah Rukh Khan

मुंबई: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान पिछले कुछ वक्त से आनंद एल.राय के निर्देशन में बन रही फिल्म को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में उन्हें एक खास तरह की भूमिका निभाते हुए देखा जाएगा, जो उन्होंने अब तक के फिल्मी करियर में पहले कभी नहीं निभाई है। किंग खान का कहना है कि उनकी अगली फिल्म वीएफएक्स से भरपूर है और उनकी टीम इसमें अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहती है। शाहरुख ने कहा कि टीम विजुएल इफेक्ट को लेकर किसी तरह का समझौता नहीं चाहती है और फिल्म के माध्यम से दर्शकों को प्रभावित करने की मंशा है।

शाहरुख ने फिल्मफेयर पुरस्कार 2018 के संवाददाता सम्मेलन में यहां कहा, ‘‘ हमने जितना सोचा था यह उससे थोड़ा ज्यादा वक्त ले रहे हैं। हमने इसे दो साल में तैयार किया है। हम इसे शूट करने में अपना हर मुमकिन सर्वश्रेष्ठ देने रहे हैं। यह फिल्म विजुएल इफेक्ट से भरपूर है। इसमें वक्त लग रहा है और इस पर पैसे खर्च किए जा रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अगर हम कल इसकी फोटो जारी कर दें तो कुछ लोग कहेंगे कि हमने इस पर मेहनत नहीं की। हम इसे लेकर परेशान नहीं है लेकिन थोड़ी एहतियात बरत रहे हैं।’’

बता दें कि इस फिल्म में शाहरुख छोटे कद के व्यक्ति की भूमिका में है। उन्होंने कहा कि फिल्म का नाम और पोस्टर तैयार है। अपने पिछले जन्मदिन पर शाहरुख ने कहा था कि राय की फिल्म के निर्माता जल्द ही एक पोस्टर जारी करेंगे। इस बार फिर शाहरुख संग अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ नजर आने वाली हैं। इस बीच, इस तरह की रिपोर्टें हैं कि शाहरुख अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा के जीवन पर आधारित फिल्म कर सकते हैं । इस फिल्म को आमिर खान ने छोड़ दिया है। हालांकि अभिनेता ने कहा कि उन्होंने अभी फिल्म करने के लिए हांमी नहीं भरी है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन