नई दिल्ली: शाहरुख खान की तरह उनका पूरा परिवार लाइमलाइट में रहता है। चाहे उनकी वाइफ गौरी खान हों या उनके बच्चे आर्यन, सुहाना और अबराम। लेकिन शाहरुख खान की बड़ी बहन शहनाज हमेशा कैमरे के सामने आने से बचती रहती हैं। लेकिन हाल ही में एयरपोर्ट पर शाहरुख खान के साथ उनकी बड़ी बहन नजर आईं। शाहरुख अपनी बहन के साथ यूरोप गए थे, दोनों मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए।
Related Stories
शहनाज किंग खान के साथ ही मुंबई में रहती हैं, लेकिन मीडिया से वो हमेशा दूरी बनाकर रहती हैं। शहनाज कई सालों तक डिप्रेशन में भी रहीं। कहा जाता है कि जब उनके पिता की मौत हुई वो खुद को संभाल नहीं पाईं और डिप्रेशन में चली गईं। जब उनकी मां का निधन हुआ उनकी हालत और खराब हो गई।

एक इंटरव्यू में शाहरुख खान ने बताया था कि उनकी बहन बेहद शांत स्वभाव की है इसलिए उन्हें बहुत पसंद हैं।

शाहरुख खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म जीरो की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में वो एक बौने के किरदार में हैं। इस फिल्म में कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा भी हैं। फिल्म का निर्देशन आनंद एल रॉय कर रहे हैं, जिन्होंने तनु वेड्स मनु जैसी फिल्में बनी हैं।
