1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. VIDEO: जब शाहरुख के लाडले अबराम ने जमकर किया डांस, सोशल मीडिया पर होने लगे वायरल

VIDEO: जब शाहरुख के लाडले अबराम ने जमकर किया डांस, सोशल मीडिया पर होने लगे वायरल

 Published : Nov 16, 2017 01:34 pm IST,  Updated : Nov 16, 2017 01:36 pm IST

शाहरुख खान अपनी फिल्मों और निजी जिंदगी को लेकर जितने चर्चा में बने रहते हैं, उतनी ही सुर्खियां उनके बच्चे भी बटोर रहे हैं। खासतौर पर जब बात किंग खान के लाडले बेटे नन्हें अबराम की आती है तो वह अक्सर उनके साथ मस्ती करते देखे जाते हैं।

Abram- India TV Hindi
Abram

नई दिल्ली: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान अपनी फिल्मों और निजी जिंदगी को लेकर जितने चर्चा में बने रहते हैं, उतनी ही सुर्खियां उनके बच्चे भी बटोर रहे हैं। खासतौर पर जब बात किंग खान के लाडले बेटे नन्हें अबराम की आती है तो वह अक्सर उनके साथ मस्ती करते देखे जाते हैं। चाहें किसी फिल्म का सेट हो, ड्राइविंग हो या क्रिकेट का मैदान अबराम अपने पापा के साथ हर जगह पहुंच ही जाते हैं। शाहरुख अपनी और अबराम की तस्वीरे अक्सर फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। वहीं फैंस के बीच इन्हें काफी पसंद भी किया जाता है। वैसे भी अबराम के चाहने वालों की लिस्ट अभी से ही काफी बढ़ती जा रही है।

अब एक बार फिर से किंग खान ने अबराम का एक मजेदार वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इसमें अब अबराम को बहुत तेजी से डांस करते हुए देखा जा सकता है। यहां वह काफी मस्ती भरे मूड में दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए शाहरुख ने इसके साथ कैप्शन में लिखा, "बाल दिवस के मौके पर आर्यन और सुहाना के लिए नन्हे अबराम की ओर से बच्चों वाला मस्तीभरा डांस।"

अब अबराम का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब हो रहा है। इस वीडियो में हर बार की तरह अबराम बेहद क्यूट लग रहे हैं। गौरतलब है कि शाहरुख और गौरी ने वर्ष 1991 में शादी की थी इसके बाद 1997 में इनके बड़े बेटे आर्यन का जन्म हुआ। साल 2000 में गौरी ने बेटी सुहाना को जन्म दिया। लेकिन वर्ष 2013 में अवराम का जन्म सेरोगेसी की मदद से हुआ। (चलते चलते निकला अमिताभ बच्चन की कार का पहिया, बाल बाल बचे )

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन