1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहरुख खान बन सकते हैं भंसाली के लिए शायर

शाहरुख खान बन सकते हैं भंसाली के लिए शायर

 Published : Jan 19, 2017 01:42 pm IST,  Updated : Jan 19, 2017 01:42 pm IST

शाहरुख खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘रईस’ के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। इस फिल्म में वह एक अलग ही अंदाज में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा वह अपनी एक और फिल्म को लेकर चर्चा में आ गए हैं।

shah rukh khan- India TV Hindi
shah rukh khan

मुंबई: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘रईस’ के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। इस फिल्म में वह एक अलग ही अंदाज में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा वह अपनी एक और फिल्म को लेकर चर्चा में आ गए हैं। अगर सब कुछ ठीक रहा तो शाहरुख जल्द ही शायर और गीतकार साहिर लुधियानवी के किरदार में रूपहले पर्दे पर नजर आ सकते हैं। इस प्रोजेक्ट के सिलसिले में किंग खान जल्द ही निर्देशक संजय लीला भंसाली से मुलाकात भी करने वाले हैं।

इसे भी पढ़े:-

शाहरुख ने कहा कि उन्होंने फिल्म की पटकथा सुनी, जो उन्हें बेहद पसंद आई। उन्होंने बताया कि पटकथा शुरु में उनके ही प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज के पास थी। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा, “यह रेड चिलीज में पहले थी, फिर भंसाली ने इसे ले लिया। जसनीत इसके लेखक हैं। मुझे वाकई इसकी कहानी पसंद आई लेकिन अभी इसके लिए हामी नहीं भरी। संजय को अब मुझसे मुलाकात करनी है।“

शाहरुख ने कहा, “मुझे लगता है कि अगर उन्हें ‘पद्मावती’ से फुर्सत होगी तो मैं उनसे ‘रईस’ के बाद मुलाकात करूंगा। उनके पास कुछ कहानियां हैं, जिनमें से एक साहिर लुधियानवी भी है। मैंने इसे दो साल पहले सुना था जब यह संजय के पास नहीं थी।“

राहुल ढोलकिया के निर्देशन में बनी शाहरुख की फिल्म ‘रईस’ 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसके बाद वह आनंद एल राय की फिल्म और इम्तियाज अली की फिल्म में व्यस्त हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि किसी नई फिल्म को साइन करने से पहले वह आनंद एल राय की फिल्म पूरी करना चाहेंगे जिसमें वह एक बौने का रोल निभा रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन