1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ...जब शाहरुख की मां ने कहा, मेरा बेटा कहता है तो ऐसा जरूर होगा

...जब शाहरुख की मां ने कहा, मेरा बेटा कहता है तो ऐसा जरूर होगा

 Published : Nov 02, 2016 12:17 pm IST,  Updated : Nov 02, 2016 12:17 pm IST

शाहरुख खान बुधवार को अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। शाहरुख खान,एक नाम जो अपने लक्ष्‍य को लेकर हमेशा फोकस रहा, दूसरों से कुछ ज्‍यादा बेहतर करने की तमन्‍ना का नाम है शाहरुख।

shah Rukh kHan
shah Rukh kHan

वैसे तो शाहरुख को खेलों से भी गहरा लगाव था, लेकिन मांसपेशियों में खिंचाव के चलते उनको खेलों से दूर रहने की सलाह दे दी गई। निराशा के ऐसे ही दौर में एक दिन शाहरुख को पता चलता है कि दिल्‍ली के लेडी श्रीराम कॉलेज में 82 लड़कियों और 10 लड़कों के साथ बैरी जॉन एक प्‍ले करने वाले है और उनको कुछ अच्‍छे कलाकारों की तलाश है और शाहरुख इस प्‍ले से जुड़ने का फैसला करते हैं और बाद में बैरीजॉन से एक्टिंग के गुण सिखने के साथ ही शाहरुख को यह अवसर भी मिल जाता है। मां ने आत्‍मविश्‍वास और बड़ा सपना देखना सिखाया, ब्रदर डिसूजा ने जिंदगी के पाठ तो बैरीजॉन ने शाहरुख को एक्टिंग की एबीसीडी सिखाई जिसके बदौलत शाहरुख खान सपनों के शहर मुंबई में बॉलीवुड में अभिनेता बनने का सपना पूरा करने की उड़ान भरने का साहस कर सके।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन