1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दीपिका की 'एक्स एक्स एक्स..' को लेकर बोले शाहरुख खान

दीपिका की 'एक्स एक्स एक्स..' को लेकर बोले शाहरुख खान

 Published : Jan 12, 2017 07:51 pm IST,  Updated : Jan 12, 2017 07:51 pm IST

दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी आगामी हॉलीवुड फिल्म 'एक्स एक्स एक्स: द रिटर्न ऑफ जेंडर केज' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। अपनी इस फिल्म को लेकर वह बेहद उत्साहित हैं। हाल ही में बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने दीपिका...

shah rukh- India TV Hindi
shah rukh

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी आगामी हॉलीवुड फिल्म 'एक्स एक्स एक्स: द रिटर्न ऑफ जेंडर केज' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। अपनी इस फिल्म को लेकर वह बेहद उत्साहित हैं। हाल ही में बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने दीपिका को उनकी इस फिल्म के लिए शुभकामनाएं दीं हैं। यह फिल्म शुक्रवार को रिलीज होगी। शाहरुख के साथ वह फिल्म 'ओम शांति ओम' में काम कर चुकी हैं।

इसे भी पढ़े:-

शाहरुख ने बुधवार को यहां डब्बू रत्नाणी सेलिब्रिटी कैलेंडर के अनावरण के मौके पर कहा, "दीपिका ने मेरे साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 'एक्स एक्स एक्स: द रिटर्न ऑफ जेंडर केज' काफी दिलचस्प फिल्म लग रही है। मैं उन्हें और विन डीजल को शुभकामनाएं देता हूं। मुझे यकीन है कि सभी को यह फिल्म पसंद आएगी।"

शाहरुख अपनी फिल्म 'रईस' की रिलीज के इंतजार में है। उन्होंने कहा कि वह गुजराती भूमिका निभाने के लिए काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, "मैंने अब तक गुजराती भूमिका नहीं निभाई है इसलिए मैं इसके लिए उत्साहित हूं।"

फिल्म से उनका नया गरबा गीत 'उड़ी उड़ी जाए' जारी हुआ है। इसके बारे में उन्होंने कहा, "यह गीत बहुत रंगीन और उत्साहवर्धक है। यह एक गरबा गीत है। निदेशक राहुल ढोलकिया गुजरात से है, इसलिए माहौल भी ऐसा है।" 'रईस' 25 जनवरी को रिलीज होगी।

सलमान खान अभिनीत 'ट्यूबलाइट' में अतिथि भूमिका निभाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा, "मैंने भी यह खबर सुनी। आपको यह फिल्म-निर्माता से पूछना चाहिए। ये सवाल पूछने के लिए वही सही शख्स होंगे।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन