1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहिद-आलिया की ‘उड़ता पंजाब’ का मोशन लोगो हुआ रिलीज़

शाहिद-आलिया की ‘उड़ता पंजाब’ का मोशन लोगो हुआ रिलीज़

 Published : Apr 11, 2016 05:52 pm IST,  Updated : Apr 11, 2016 05:53 pm IST

अभिषेक चौबे के निर्देशन में बनी आगामी फिल्म 'उड़ता पंजाब' का हाल ही में मोशन लोगो रिलीज किया गया है।

punjab- India TV Hindi
punjab

नई दिल्ली: अभिषेक चौबे के निर्देशन में बनी आगामी फिल्म 'उड़ता पंजाब' का हाल ही में मोशन लोगो रिलीज किया गया है। इस 10 सेकंड के वीडियो में 'उड़ता पंजाब' लिखा हुआ नजर आता है। इसके बाद फिल्म के ट्रेलर रिलीज की डेट दिखाई देती है। शाहिद कपूर ने इसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है साथ ही बालाजी मोशन पिक्चर्स ने ये वीडियो यूट्यूब पर भी शेयर किया है।

इसे भी पढ़े:- शाहिद ने बाथरूम में क्लिक की शर्टलेस सेल्फी

इसके अलावा एक पोस्टर भी जारी किया गया है जिसमें दो अजीब से दिखने वाले जूते नजर आ रहे हैं और पीछे बहुत सारे लोग और फ्लैश लाइट्स नजर आ रही हैं। इसे देखकर ऐसा कहा जा सकता है कि ये फिल्म में किसी लाइव कॉन्सर्ट का पोस्टर है।

punjab
punjab

फिल्म में शाहिद कपूर, करीना कपूर, आलिया भट्ट और पंजाबी सिंगर-अभिनेता दिलजीत दोसांज मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह एक थ्रिलर-ड्रामा  फिल्म है। इसका ड्रेलर 16 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा। यह पंजाब में मादक द्रव्यों के सेवन की पर आधारित फिल्म है। फिल्म 17 जून को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

शाहिद को पिछली बार फिल्म 'शानदार' में अभिनय करते हुए देखा गया था। उड़ता पंजाब के अलावा वह जल्द ही 'रंगून' में भी नजर आएंगे। इस फिल्म में शाहिद के अवाला सैफ अली खान और कंगना रनौत भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। यह 30 सितम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। यह विश्वयुद्ध की पृष्ठभूमि पर बनी आधारित फिल्म है, जिसमें शाहिद एक सिपाही की भूमिका में हैं। तो वहीं कंगना जूलिया का किरदार निभा रही हैं।

अगली स्लाइड में देखिए फिल्म का मोशन लोगो:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन