1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इस फिल्म में बेहद डरावने अंदाज में नजर आएंगे शाहिद

इस फिल्म में बेहद डरावने अंदाज में नजर आएंगे शाहिद

 Published : Apr 18, 2016 03:32 pm IST,  Updated : Apr 18, 2016 03:34 pm IST

शाहिद कपूर ने अपनी भूमिका के बारे में बात करते हुए कहा है कि 'उड़ता पंजाब' में नशेड़ी रॉकस्टार का उनका किरदार उनके निभाए किरदारों में सबसे डरावना है।

shahid- India TV Hindi
shahid

मुंबई: अभिषेक चौबे के निर्देशन में बनी फिल्म 'उड़ता पंजाब' का हाल ही में ट्रेलर रिलीज किया गया है। फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद दर्शकों में फिल्म को लेकर उत्साह और अधिक बढ़ गया है। फिल्म में शाहिद कपूर, आलिया भट्ट, करीना कपूर और पंजाबी फिल्मों के सिंगर-अभिनेता दिलजीत दोसांझ मुख्य किरदार में नजर आ रहे हैं।  फिल्म में अपनी भूमिका के बारे में बात करते हुए शाहिद ने कहा है कि 'उड़ता पंजाब' में नशेड़ी रॉकस्टार का उनका किरदार उनके निभाए किरदारों में सबसे डरावना है। उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि उन्हें इस चुनौती का सामना करने की जरूरत थी।

इसे भी पढ़े:- 'उड़ता पंजाब' में आलिया भट्ट ने दिखाए एक्टिंग के जलवे

शाहिद ने कहा, "टॉमी सिंह मेरे निभाए किरदारों में सबसे ज्यादा डराने वाला किरदार है, क्योंकि मैं तो शराब पीता भी नहीं हूं इसलिए मुझे मालूम भी नहीं है कि पीकर टुल होना कैसा होता है।" उन्होंने कहा, "इसलिए मुझे कतई नहीं पता कि ऐसा करने वालों पर क्या बीतती है। मुझे कतई नहीं पता था कि मैं यह कैसे करने वाला हूं, लेकिन मुझे लगा कि यह एक चुनौती है, जिसका मुझे सामना करना है।"

अभिषेक चौबे निर्देशित थ्रिलर फिल्म 'उड़ता पंजाब' में पंजाब के युवाओं के नशे की लत को दिखाया गया है। इस फिल्म में पंजाब में चल रहे ड्रग्स की कहानी को बयां किया गया है। फिल्म में आलिया बेसहारा कामगार लड़की के रूप में नजर आएंगी। वह फिल्म में एक प्रवासी बिहारी मजदूर लड़की का किरदार निभा रही हैं। दूसरी तरफ करीना कपूर डॉक्टर और दिलजीत दोसांझ एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में दिखेंगे। फिल्म में अब तक सभी किरदारों के लुक्स काफी अलग दिख रहे हैं इन्हें इससे पहले कभी ऐसे लुक में नहीं देखा गया था। 'उड़ता पंजाब' 17 जून को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

अगली स्लाइड में देखिए 'उड़ता पंजाब' का दमदार ट्रेलर:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन