1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहिद ने की सिगरेट के धुएं के बीच 'उड़ता पंजाब' की शूटिंग

शाहिद ने की सिगरेट के धुएं के बीच 'उड़ता पंजाब' की शूटिंग

 Published : Jun 05, 2016 04:12 pm IST,  Updated : Jun 05, 2016 04:13 pm IST

असल जिंदगी में धूम्रपान से बिल्कुल दूर अभिनेता शाहिद कपूर को अपनी आने वाली फिल्म 'उड़ता पंजाब' के टाइटल सॉन्ग की शूटिंग सिगरेट के धुएं के बीच करनी पड़ी।

shahid kapoor- India TV Hindi
shahid kapoor

मुंबई: असल जिंदगी में धूम्रपान से बिल्कुल दूर अभिनेता शाहिद कपूर को अपनी आने वाली फिल्म 'उड़ता पंजाब' के टाइटल सॉन्ग की शूटिंग सिगरेट के धुएं के बीच करनी पड़ी।

हालांकि शाहिद के लिए यह कोई सामान्य बात नहीं है, क्योंकि वह असल ज़िंदगी में धुएं से बिल्कुल दूर रहते हैं। लेकिन एक अभिनेता के तौर पर शानदार बात यह रही कि किरदार की मांग के लिए शाहिद को ऐसा करने में कोई दिक्कत नहीं हुई।

ये भी पढ़ें-

फिल्म निर्देशक अभिषेक चौबे ने कहा, "शाहिद धूम्रपान नहीं करते। इस गाने की शूटिंग धुएं में ही होनी थी। शाहिद के लिए यह थोड़ा मुश्किल ज़रूर था, लेकिन शाहिद को पूरी तरह किरदार के रंग में ढलना था और बिना रुकावट गीत की शूटिंग पूरी करनी थी। जो उन्होंने बखूबी किया।"

उड़ता पंजाब में शाहिद अपने बिल्कुल अलग लुक और अंदाज़ के लिए इन दिनों काफी चर्चा में हैं।

फिल्म में शाहिद कपूर के साथ आलिया भट्ट, करीना कपूर और पंजाबी पॉप सिंगर दिलजीत दोसांझ मुख्य भूमिका में होंगे।

फिल्म 'उड़ता पंजाब' 17 जून को रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन